Monday, April 29, 2024

कांग्रेस के साथ इंदौर में एक बार फिर से सूरत काण्ड, इंदौर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय कांति बम ने सोमवार को लिया नामांकन वापस

कांग्रेस के साथ एक बार फिर सूरत जैसा काण्ड हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इंदौर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय कांति बम ने सोमवार को नामांकन वापस ले लिया और साथ ही साथ भाजपा जॉइन कर ली । अक्षय मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और भाजपा विधायक रमेश मेंदोला के साथ फॉर्म वापस लेने कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। इस सारे घटनाक्रम के सूत्रधार रहे मंत्री विजयवर्गीय ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर लिखा कि इंदौर से कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी अक्षय कांति बम का भाजपा में स्वागत है। सूत्रों के अनुसार मंत्री विजयवर्गीय ने हाईकमान को भरोसे में लेकर एक होटल में इसकी प्लानिंग की। अक्षय ने नाम वापसी पर अनहोनी की आशंका जताई और साथ ही कांग्रेसियों द्वारा किसी अनहोनी की आशंका व्यक्त की । इसके बाद प्लान में भाजपा विधायक रमेश मेंदोला की भी एंट्री कराई गई। अक्षय को फॉर्म वापस लेने भी मेंदोला के साथ भेजा, विजयवर्गीय खुद बाहर डटे रहे। इसके साथ ही अक्षय कांति बम के घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। 



  


Wednesday, March 20, 2024

UPSSSC में निकली 4016 पदों पर भर्ती

उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी को लेकर बहुत बड़ा नोटिफिकेशन ज़ारी हुआ है यहाँ सबऑर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन कमीशन (UPSSSC) ने जूनियर इंजीनियर सिविल के 4000 से ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 7 मई 2024 से शुरू किए जाएंगे। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर एप्लिकेशन फॉर्म भर सकेंगे। इन पदों के लिए न्यूनतम आयु पदानुसार 18/ 21 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 40 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। और एजुकेशनल क्वालिफिकेशन के लिए किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा/ सिविल अभियंत्रण में डिप्लोमा/ सिविल या ग्रामीण अभियंत्रण में डिप्लोमा में डिप्लोमा होना चाहिए  साथ यूपीएसएसएससी पीईटी 2023 का स्कोर कार्ड होना जरूरी है। 



Saturday, February 10, 2024

अब सरकार बेचेगी भारत चावल, प्रति किलो में होंगे 5 प्रतिशत टूटे हुए चावल, 6 फरवरी से बिकना स्टार्ट।

सरकार ने देश की जनता को महंगाई से राहत प्रदान करने के लिए ऐड़ी चोटी का जोर लगा दिया है।इसी क्रम में जब आटे-दाल की कीमतें बढ़ीं तो सरकार ने भारत ब्रांड लॉन्च किया, जिसके जरिए लोगों को कम कीमतों पर दाल और आटा मुहैया कराया गया जिसके लिए 'भारत ब्रांड’ के नाम से सरकार दाल और आटा बाजार से कम दामों पर बेच रही थी और अब सरकार ने ‘भारत चावल’ भी लॉन्च कर दिया गया है, जो गत 6 फरवरी से बिकना शुरू हो गया है। भारत चावल की शुरुआत का उद्देश्य उचित कीमतों पर बाजार में आपूर्ति को बढ़ावा देना है। साथ ही बीते कुछ दिनों में अनाज की कीमतों में 15% की बढ़ोत्तरी होने के बाद लोगों को महंगाई से राहत देने के लिए भी सरकार ने यह कदम उठाया है।

'भारत चावल' के प्रति किलो में 5 प्रतिशत टूटे हुए चावल होंगे। भारतीय खाद्य निगम (FCI) पहले चरण में दो सहकारी समितियों नेशनल एग्रीकल्चरल कोऑपरेटिव मार्केटिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (NAFED), नेशनल कोऑपरेटिव कंज्यूमर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (NCCF) के अलावा केंद्रीय भंडार को 5 लाख टन चावल प्रोवाइड कराएगा। ये एजेंसियां 5 और 10 किलोग्राम के पैक में भारत चावल की पैकिंग करेंगी और 'भारत' ब्रांड के तहत अपने आउटलेट्स के माध्यम से फुटकर बिक्री करेंगी। इसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के जरिए भी बेचा जाएगा। भारत' चावल को आप NAFED और NCCF के सभी रिटेल स्टोर्स और मोबाइल आउटलेट्स से खरीद सकते हैं।



Saturday, December 30, 2023

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अयोध्या में, अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट का करेंगें उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानि 30 दिसम्बर 2023 को अयोध्या में रहेंगे। मोदी यहां 8 किमी लंबा रोड शो करेंगे, साथ ही साथ वो यहाँ पर अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगें। अयोध्या एयरपोर्ट का नाम महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय अयोध्या धाम एयरपोर्ट होगा। अयोध्या धाम एयरपोर्ट और अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन, इन दोनों जगहों को रामकथा थीम पर सजाया गया है। इसके अलावा PM 16 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण-शिलान्यास करेंगे। मोदी तीसरी बार राम नगरी आ रहे हैं। पहली बार वह 5 अगस्त 2020 को राम मंदिर भूमि पूजन में शामिल हुए थे। इसके बाद 23 अक्टूबर, 2022 को दीपोत्सव में हिस्सा लिया था।

                                                                                                             (सोर्स: इंटरनेट )

Monday, December 18, 2023

विजय कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल, (सतना) में "Platexam" का हुआ आयोजन ।

छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की प्रिपरेशन कराने वाली जानी मानी संस्था "Platexam" ने विजय कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल, सतना में "Platexam" का आयोजन किया। जिसमें पुरस्कार वितरण के समय  मुख्य अतिथि के रूप में  आदरणीय जय नारायण पांडेय (IT CELL COORDINATOR) और आदरणीय लक्ष्मीकांत पटेल (IT CELL COORDINATOR) उपस्तिथ रहे। विद्यालय के संचालक आदरणीय रमाशंकर पटेल ने Platexam को बच्चों के बौधिक विकास के लिए एक श्रेष्ठ पहल बताया, और अतिथियों ने Platexam के सफल आयोजन की शुभकामनाएं प्रदान की। बता दे कि Platexam परीक्षा में 5000+ छात्रों ने भाग लिया, जो कि देश के 25+ शहरों में आयोजित हुई।  



Monday, December 11, 2023

आर्टिकल 370 हटाना केंद्र सरकार का सही फ़ैसला : सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि जम्मू-कश्मीर का स्पेशल स्टेटस यानी आर्टिकल 370 हटाना सही केंद्र सरकार का फ़ैसला सही है 'अस्थाई था आर्टिकल 370', जम्मू कश्मीर भारत का अभिन्न अंग, कोई आंतरिक संप्रभुता नहीं इसे केवल निश्चित समय के लिए लाया गया था। साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने यह भी कहा है कि केंद्र की तरफ से लिए गए हर फैसले को कोर्ट में चुनौती नहीं दी जा सकती। CJI ने कहा कि अगर केंद्र के फैसले से किसी तरह की मुश्किल की बात हो, तब इसे चुनौती दी जा सकती है। कोर्ट ने कहा कि आर्टिकल 356 के बाद केंद्र केवल संसद के द्वारा कानून ही बना सकता है, ऐसा कहना सही नहीं होगा। 



सटोरिओं के अनुसार वसुंधरा के मुख़्यमंत्री बनने के सबसे ज़्यादा चांस, रेलमंत्री अश्विन वैष्णव दूसरे नंबर पर

भाजपा राजस्थान के मुख्यमंत्री पद के लिए किसका नाम आगे करेगी यह सवाल अब लाख टके का बन गया है।छत्तीसगढ़ में भाजपा को जितनी आसानी हुई मुख्यमंत्री सेलेक्ट करने में, वहीं राजस्थान में वसुन्धरा के तेवरों ने भाजपा शीर्ष नेतृत्त्व की मुसीबतें बढ़ा दी हैं।वहीं राजस्थान की आम जनता के मन में भी यही सवाल गूँज रहा है कि अगला सी एम कौन ? राजस्थान में सट्टा बाज़ार भी इस बात का सही आंकलन नहीं कर पा रहा है कि कौन बनेगा राजस्थान का अगला मुख़्यमंत्री ? सट्टा बाज़ार में भी सीएम पद के दावेदारों के भाव हर दिन बदल रहे हैं। फलोदी और शेखावाटी सट्टा बाजार  के सटोरियों के अनुसार 8 दिसंबर से पहले दूसरे नंबर पर चल रही वसुंधरा अब सबसे कम भाव के साथ प्रमुख दावेदार बन गई हैं, दोनों सट्टा बाजारों में अश्विन वैष्णव दूसरे नंबर पर हैं।उनसे पहले इस पॉजिशन पर ओम बिड़ला थे, लेकिन 10 दिसंबर को आए ताजा अपडेट में वे चौथे नंबर पर चले गए हैं। शेखावाटी सट्टा बाजार में तो राजेंद्र राठौड़ और सतीश पूनिया भी रेस में बताए जा रहे हैं।




Featured Post

कांग्रेस के साथ इंदौर में एक बार फिर से सूरत काण्ड, इंदौर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय कांति बम ने सोमवार को लिया नामांकन वापस

कांग्रेस के साथ एक बार फिर सूरत जैसा काण्ड हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इंदौर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय कांति बम ने सोम...