Thursday, May 1, 2025

डॉ. अजय जैन बने रिसर्च फाउंडेशन ऑफ इंडिया और आरएफआई-केयर के अंतर्राष्ट्रीय संयोजक (International Convener)

डॉ. अजय जैन बने रिसर्च फाउंडेशन ऑफ इंडिया और आरएफआई-केयर के अंतर्राष्ट्रीय संयोजक रिसर्च फाउंडेशन ऑफ इंडिया और आरएफआई-केयर ने शिक्षा एवं शोध के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए डॉ. अजय जैन को अंतर्राष्ट्रीय संयोजक (International Convener) नियुक्त किया है। यह नियुक्ति उनके शैक्षणिक अनुभव, अनुसंधान में उल्लेखनीय उपलब्धियों और वैश्विक नेटवर्क को ध्यान में रखते हुए की गई है।

डॉ. जैन ने अनेक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय शोध परियोजनाओं का नेतृत्व रिसर्च फाउंडेशन ऑफ इंडिया के अंतर्गत किया है, रिसर्च फाउंडेशन ऑफ इंडिया की यह पहल उच्च शिक्षा एवं अनुसंधान के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

अक्षय तृतीया पर सोने और चांदी के दामों में गिरावट

30 अप्रैल यानि अक्षय तृतीया पर सोने और चांदी के दामों में गिरावट रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम ₹1,650 गिरकर ₹94,361 पर आ गए  हैं। इससे पहले 10 ग्राम सोने की कीमत ₹96,011 थी। वहीं, एक किलो चांदी की कीमत ₹3,276 कम होकर ₹94,114 प्रति किलो हो गई है। इससे पहले चांदी का भाव ₹97,390 प्रति किलो था। एक्सपर्ट्स के अनुसार मुनाफा वसूली के कारण ये गिरावट देखने क को मिली है।

बीते दिनों सोने-चांदी की कीमतें बढ़ने के बाद अब निवेशक अपना गोल्ड बेचकर मुनाफा कमा रहे हैं। एक्सपर्ट्स के अनुसार आने वाले दिनों में शॉर्ट टर्म में सोने-चांदी में और गिरावट देखने को मिल सकती है। इससे पहले सोने ने 21 अप्रैल को ₹99,100 का और 28 मार्च को चांदी ने ₹1,00,934 का ऑल टाइम हाई बनाया था।

Tuesday, April 29, 2025

अमेरिकी जस्टिस डिपार्टमेंट की जांच में गौतम अडाणी और भतीजे सागर अडाणी के खिलाफ भ्रष्टाचार के नहीं मिले सबूत

अडाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी और भतीजे सागर अडाणी के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों पर अमेरिकी जस्टिस डिपार्टमेंट की जांच में कोई सबूत नहीं मिले हैं। अडानी ग्रीन एनर्जी ने सोमवार को बयान में कहा कि चेयरमेन सहित कंपनी के टॉप अधिकारियों की स्वतंत्र जांच में कोई अनियमितता नहीं मिली। पिछले साल नवंबर 2024 में गौतमअडाणी समेत 8 लोगों पर सरकारी अधिकारियों को 250 मिलियन डॉलर यानी करीब 2,029 करोड़ रुपए की रिश्वत देने का आरोप लगाया गया था। पिछले साल अमेरिका में अडाणी समेत 8 लोगों पर अरबों रुपए की धोखाधड़ी के आरोप लगे थे। अमेरिकी अटॉर्नी ऑफिस आरोप पत्र के मुताबिक, अडाणी की कंपनी ने भारत में रिन्यूएबल एनर्जी के प्रोजेक्ट गलत तरीके से हासिल किए थे। इसके लिए सरकारी अधिकारियों को रिश्वत दी गई थी। वहीं अमेरिका में भी इन्वेस्टर्स और बैंकों से झूठ बोलकर पैसा इकट्ठा किया। यह पूरा मामला अडाणी ग्रुप की कंपनी अडाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड और एक अन्य फर्म से जुड़ा हुआ था। 



बिहार लोक सेवा आयोग ने असिस्टेंट इंजीनियर के 1024 पदों को भरने के लिए जारी की अधिसूचना

बिहार लोक सेवा आयोग ने असिस्टेंट इंजीनियर के पदों को भरने के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। एप्लीकेशन प्रोसेस 30 अप्रैल से शुरू होगी और 28 मई, 2025 को बंद होगी। इस भर्ती अभियान के तहत  1024 पदों को भरा जाएगा। सहायक अभियंता (सिविल/यांत्रिक/विद्युत) के पद पर चयन, बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित लिखित प्रतियोगी परीक्षा (वस्तुनिष्ठ) में प्राप्त अंक एवं कॉन्ट्रैक्ट जॉब से मिले  अनुभव  के आधार किया जायेगा।रिटेन एग्जाम में 06  पेपर होंगे, जिनमें से 04 पेपर अनिवार्य तथा 02 पेपर वैकल्पिक होंगे। प्रथम 04 पेपर सामान्य अंग्रेजी, सामान्य हिंदी, सामान्य अध्ययन एवं सामान्य इंजीनियरिंग विज्ञान वस्तुनिष्ठ होंगे। दो वैकल्पिक पेपर वस्तुनिष्ठ स्वरूप में होंगे, जो सिविल, मैकेनिकल एवं इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के लिए अलग-अलग होंगे। सामान्य अंग्रेजी एवं सामान्य हिंदी के पेपर केवल क्वालीफाइंग होंगे, जिनमें प्रत्येक में न्यूनतम 30 अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा, अर्थात दोनों पेपर में अलग-अलग न्यूनतम निर्धारित अंक प्राप्त करने के पश्चात ही अन्य पेपरों का मूल्यांकन किया जाएगा। 

आवेदन शुल्क 

1. सामान्य अभ्यर्थियों के लिए - रु. 750/-
2. केवल बिहार राज्य के अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति अभ्यर्थियों के लिए - रु. 200/-
3. बिहार राज्य की स्थायी निवासी सभी महिला अभ्यर्थियों के लिए - रु. 200/-
4. दिव्यांग अभ्यर्थियों (40% या अधिक) के लिए - रु. 200/-
5. अन्य सभी अभ्यर्थियों के लिए - रु. 750/-

अधिक जानकारी एवं ऑनलाइन एप्लीकेशन के लिए कैंडिडेट्स BPSC की वेबसाइट  

www bpsc.bih.nic.in पर जाकर इनफार्मेशन प्राप्त कर सकते हैं।  


जैसलमेर में दिन का तापमान 46.2 डिग्री सेल्सियस, जोधपुर में पारा 44.4 डिग्री

देश भर में भीषण गर्मी का कहर जारी है। देश भर के कई हिस्सों में गर्मी ने कई पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। राजस्थान में सोमवार को गर्मी ने 7 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया। जैसलमेर में दिन का तापमान 46.2 डिग्री सेल्सियस था। यह अप्रैल महीने में अब तक का सबसे ज्यादा तापमान है। इससे पहले जैसलमेर में 30 अप्रैल 2018 को तापमान 46.1 डिग्री था।

जैसलमेर के अलावा बाड़मेर में तापमान 46.4 डिग्री दर्ज हुआ। जोधपुर में पारा 44.4 डिग्री पहुंच गया। जयपुर, अलवर, भीलवाड़ा समेत बाकी शहरों में भी तापमान 40 डिग्री के ऊपर रहा। मौसम विभाग ने कहा है कि राज्य में दो दिन भीषण गर्मी होगी। 1 मई से आंधी-बारिश का दौर शुरू हो सकता है।

दूसरी तरफ, मध्य प्रदेश और यूपी में आज बारिश का अलर्ट है। इससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है। मध्य प्रदेश में 2 मई और यूपी में 3 मई तक बूंदाबांदी जारी रहेगी। लखनऊ में सुबह से बादल छाए हैं। ठंडी हवाएं चल रही हैं। यूपी के 35 से ज्यादा जिलों का तापमान 40 डिग्री से कम हो गया है।

मौसम विभाग ने बिहार और छत्तीसगढ़ में बारिश के साथ आंधी और बिजली गिरने की आशंका जताई है। इस दौरान हवा की रफ्तार 40 से 60 km प्रति घंटा हो सकती है। बिहार के 15 जिलों में यलो अलर्ट है। 

Monday, April 28, 2025

यूरोपीय देशों स्पेन, पुर्तगाल और फ्रांस में सोमवार 28 अप्रैल को भारतीय समयानुसार शाम 4 बजे हुआ ब्लैकआउट

यूरोपीय देशों के लिए आज का दिन बड़ा ही भयवाह साबित हुआ। आज यानि सोमवार 28 अप्रैल को यूरोपीय देश स्पेन, पुर्तगाल और फ्रांस में सोमवार को भारतीय समयानुसार शाम 4 बजे ब्लैकआउट हो गया है। इससे तीनों देशों के मेट्रो, एयरपोर्ट, रेल और मोबाइल नेटवर्क ठप हो गए।

इस ब्लैकआउट से लाखों लोग बिना बिजली के रहने पर मजबूर है। यूरोन्यूज पुर्तगाल के मुताबिक, पुर्तगाल और स्पेन की राजधानियों में कई मेट्रो ट्रेन स्टेशन के बीच सुरंगों में फंस गई हैं। लोग इन मेट्रो में फंसे हुए हैं।

पुर्तगाल पुलिस ने पुष्टि की है कि ट्रेनों का संचालन बंद है, पोर्टो और लिस्बन दोनों शहरों में मेट्रो सेवाएं बंद कर दी गई हैं और पूरे देश में ट्रैफिक सिग्नल भी प्रभावित हुए हैं। यूरोप की इलेक्ट्रिक ग्रिड में खराबी इस ब्लैकआउट की वजह हो सकती है। फ्रांस के दक्षिण-पश्चिम में अलारिक माउंटेन पर आग लग गई है। इससे पेरपिगन और पूर्वी नारबोन के बीच एक हाई वोल्टेज इलेक्ट्रिसिटी लाइन को नुकसान पहुंचा है। पुर्तगाल की राष्ट्रीय विद्युत कंपनी REN ने कहा कि इसे पावर आउट-रेज का एक संभावित कारण माना जा रहा है।

बीते एक दशक में भारत में 17.1 करोड़ लोगों गरीबी से बाहर: वर्ल्ड बैंक

कम हो रही है भारत में धीरे धीरे ग़रीबी, जी हाँ कम से कम वर्ल्ड बैंक के आँकड़े तो यही कह रहे हैंवर्ल्ड बैंक ने हाल में प्रेजेंट अपनी 'पॉवर्टी एंड इक्विटी ब्रीफ' रिपोर्ट में बताया कि भारत बीते एक दशक में गरीबी को कम करने में सफल रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक- भारत ने 2011-12 से 2022-23 के बीच बेहद गरीबी में रह रहे 17.1 करोड़ लोगों को बाहर निकाला। से 
गरीबी यानी प्रतिदिन लगभग 172 रुपए से कम पर जीवन यापन करने वाले लोगों की संख्या 2011-12 में 16.2% से घटकर 2022-23 में 2.3% रह गई। इससे 17.1 करोड़ लोग गरीबी रेखा से ऊपर आए हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक, गांवों में अत्यंत गरीबी 18.4% से घटकर 2.8% पर आ गई, जबकि शहरी क्षेत्र में यह 10.7% से घटकर 1.1% पर रही। ग्रामीण-शहरी अंतर 7.7% से घटकर 1.7% पर आ गया। यह सालाना 16% की गिरावट है।
गरीबी के आंकड़ों में गिरावट के बाद भारत अब लो-मिडिल इनकम देशों की कैटेगरी में आ गया है। यहां प्रतिदिन लगभग 292 रुपए से कम कमाने वालों को लोअर-मिडिल क्लास पॉवर्टी में माना जाता है। इस आधार पर 2011-12 में 61.8% लोग गरीबी में थे, वहीं 2022-23 में यह घटकर 28.1% रह गई। इस दौरान 37.8 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकलने में सफल रहे।

Featured Post

RBI ने गोल्ड लोन नियमों में किया बड़ा बदलाव, अब 1 लाख रुपए की गोल्ड वैल्यू पर 85,000 रुपए तक का मिल सकेगा लोन

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने गोल्ड लोन के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। रिजर्व बैंक ने 2.5 लाख रुपए तक के गोल्ड लोन पर लोन-टू-वैल्यू (LTV) रे...