Tuesday, April 29, 2025

जैसलमेर में दिन का तापमान 46.2 डिग्री सेल्सियस, जोधपुर में पारा 44.4 डिग्री

देश भर में भीषण गर्मी का कहर जारी है। देश भर के कई हिस्सों में गर्मी ने कई पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। राजस्थान में सोमवार को गर्मी ने 7 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया। जैसलमेर में दिन का तापमान 46.2 डिग्री सेल्सियस था। यह अप्रैल महीने में अब तक का सबसे ज्यादा तापमान है। इससे पहले जैसलमेर में 30 अप्रैल 2018 को तापमान 46.1 डिग्री था।

जैसलमेर के अलावा बाड़मेर में तापमान 46.4 डिग्री दर्ज हुआ। जोधपुर में पारा 44.4 डिग्री पहुंच गया। जयपुर, अलवर, भीलवाड़ा समेत बाकी शहरों में भी तापमान 40 डिग्री के ऊपर रहा। मौसम विभाग ने कहा है कि राज्य में दो दिन भीषण गर्मी होगी। 1 मई से आंधी-बारिश का दौर शुरू हो सकता है।

दूसरी तरफ, मध्य प्रदेश और यूपी में आज बारिश का अलर्ट है। इससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है। मध्य प्रदेश में 2 मई और यूपी में 3 मई तक बूंदाबांदी जारी रहेगी। लखनऊ में सुबह से बादल छाए हैं। ठंडी हवाएं चल रही हैं। यूपी के 35 से ज्यादा जिलों का तापमान 40 डिग्री से कम हो गया है।

मौसम विभाग ने बिहार और छत्तीसगढ़ में बारिश के साथ आंधी और बिजली गिरने की आशंका जताई है। इस दौरान हवा की रफ्तार 40 से 60 km प्रति घंटा हो सकती है। बिहार के 15 जिलों में यलो अलर्ट है। 

No comments:

Post a Comment

Featured Post

अमेरिकी जस्टिस डिपार्टमेंट की जांच में गौतम अडाणी और भतीजे सागर अडाणी के खिलाफ भ्रष्टाचार के नहीं मिले सबूत

अडाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी और भतीजे सागर अडाणी के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों पर अमेरिकी जस्टिस डिपार्टमेंट की जांच में कोई सबूत नहीं ...