बिहार लोक सेवा आयोग ने असिस्टेंट इंजीनियर के पदों को भरने के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। एप्लीकेशन प्रोसेस 30 अप्रैल से शुरू होगी और 28 मई, 2025 को बंद होगी। इस भर्ती अभियान के तहत 1024 पदों को भरा जाएगा। सहायक अभियंता (सिविल/यांत्रिक/विद्युत) के पद पर चयन, बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित लिखित प्रतियोगी परीक्षा (वस्तुनिष्ठ) में प्राप्त अंक एवं कॉन्ट्रैक्ट जॉब से मिले अनुभव के आधार किया जायेगा।रिटेन एग्जाम में 06 पेपर होंगे, जिनमें से 04 पेपर अनिवार्य तथा 02 पेपर वैकल्पिक होंगे। प्रथम 04 पेपर सामान्य अंग्रेजी, सामान्य हिंदी, सामान्य अध्ययन एवं सामान्य इंजीनियरिंग विज्ञान वस्तुनिष्ठ होंगे। दो वैकल्पिक पेपर वस्तुनिष्ठ स्वरूप में होंगे, जो सिविल, मैकेनिकल एवं इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के लिए अलग-अलग होंगे। सामान्य अंग्रेजी एवं सामान्य हिंदी के पेपर केवल क्वालीफाइंग होंगे, जिनमें प्रत्येक में न्यूनतम 30 अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा, अर्थात दोनों पेपर में अलग-अलग न्यूनतम निर्धारित अंक प्राप्त करने के पश्चात ही अन्य पेपरों का मूल्यांकन किया जाएगा।
आवेदन शुल्क
1. सामान्य अभ्यर्थियों के लिए - रु. 750/-
2. केवल बिहार राज्य के अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति अभ्यर्थियों के लिए - रु. 200/-
3. बिहार राज्य की स्थायी निवासी सभी महिला अभ्यर्थियों के लिए - रु. 200/-
4. दिव्यांग अभ्यर्थियों (40% या अधिक) के लिए - रु. 200/-
5. अन्य सभी अभ्यर्थियों के लिए - रु. 750/-
अधिक जानकारी एवं ऑनलाइन एप्लीकेशन के लिए कैंडिडेट्स BPSC की वेबसाइट
www bpsc.bih.nic.in पर जाकर इनफार्मेशन प्राप्त कर सकते हैं।
No comments:
Post a Comment