टाटा समूह भारत में जल्द ही एप्पल के कुछ एक्सक्लूसिव स्टोर खोल सकता है ये स्टोर साइज में छोटे रहेंगें और एप्पल के एक्सक्लूसिव स्टोर होंगें।ऐसी एक रिपोर्ट द इकोनॉमिक टाइम्स ने 12 दिसंबर को पब्लिश की है इसके लिए एप्पल टाटा के स्वामित्व वाली इनफिनिटी रिटेल के साथ साझेदारी कर रहा है, जो क्रोमा स्टोर श्रृंखला चलाती है। इनफिनिटी रिटेल मॉल के साथ-साथ हाई-स्ट्रीट और आस पड़ोस के स्थानों पर 500-600 वर्ग फुट के 100 ऐसे आउटलेट खोलने के इरादे से एक ऐप्पल फ्रेंचाइजी पार्टनर बनने के लिए तैयार है।ऐसा इस रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है। इस घटनाक्रम से वाकिफ एक रिटेल कंसल्टेंट ने ईटी को बताया, 'टाटा ने स्पेस के लिए प्रीमियम मॉल्स और हाई स्ट्रीट्स के साथ बातचीत शुरू कर दी है।' उन्होंने कहा कि पट्टे की शर्तों में उन ब्रांडों और स्टोरों का विवरण शामिल है जिन्हें आउटलेट के पास नहीं खोला जा सकता है।एपल इंडिया और इनफिनिटी रिटेल ने ईटी के सवालों का जवाब नहीं दिया। वर्तमान में भारत में 160 एप्पल प्रीमियम रिसेलर स्टोर हैं।
Monday, December 12, 2022
Saturday, December 10, 2022
भाजपा सांसद रवि किशन बोले- मेरे 4 बच्चों के लिए कांग्रेस जिम्मेदार
देश में बढ़ती जनसंख्या को लेकर बहस चल रही है। इस बीच गोरखपुर से भाजपा सांसद और एक्टर रवि किशन ने बढ़ती जनसंख्या का जिम्मेदार कांग्रेस को ठहराया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अगर जनसंख्या नियंत्रण पर कानून बनाती तो मेरे 4 बच्चे नहीं होते। मैं चार बच्चों के बारे में सोचता हूं तो सॉरी फील करता हूं। रवि किशन ने आगे कहा कि यह कांग्रेस की गलती है। सरकार उनके पास थी। उनके पास कानून था। हम अवेयर नहीं थे। हम बच्चे थे। हम तो खेलते कूदते जीवन में अंगड़ाई ले रहे थे।
भाजपा सांसद रवि किशन ने शुक्रवार को लोकसभा में जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने के लिए बिल पेश किया।
मैं इंडस्ट्री में संघर्ष कर रहा था। शूटिंग कर रहा था। उसी दौरान तीसरा बेबी, चौथा बेबी हो गया। आज जब मैच्योरिटी आई है और उन्हें देखता हूं तो दुख होता है।
Friday, December 9, 2022
कांग्रेस का 12% वोट AAP को ट्रांसफर, आप पार्टी का नेशनल पार्टी बनना तय ।
गुजरात विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के मैदान छोड़ने से AAP को सीधा फायदा मिला। 2017 के चुनाव में कांग्रेस का वोट शेयर 42.97% था, जो 2022 के चुनाव में घटकर 27% हो गया है। वहीं, 2017 में AAP का वोट शेयर 0.62% था, जो इस चुनाव में बढ़कर 12.9% हो गया है। राजनीतिक पण्डितों का अनुमान है कि कि कांग्रेस का वोट शेयर जो घटा है, वो AAP को ट्रांसफर हो गया है। इसी के चलते AAP ने भले ही 5 सीटें जीती हों, लेकिन 35 सीटों पर वह दूसरे नंबर पर रही है। यानी गुजरात में AAP अब कांग्रेस की जगह लेने की राह पर है। AAP की वजह से ही कांग्रेस को 1990 के बाद, यानी 32 साल में सबसे कम वोट मिले हैं।कांग्रेस का इतना ख़राब प्रदर्शन कभी नहीं रहा। 1990 में राम मंदिर आंदोलन की लहर में भी कांग्रेस को 31% वोट मिले थे और 33 सीटें मिली थीं।इस बार कांग्रेस को सिर्फ 27.3% वोट मिले हैं और पार्टी 17 सीटों पर ही सिमट गई।आम आदमी पार्टी की गुजरात में बढ़ती पैठ को आप पार्टी को मिले वोट से भी समझ सकते हैं। 2017 में AAP को गुजरात में कुल 29,509 वोट मिले थे, जो इस बार बढ़कर 41 लाख से ज्यादा हो गया है। दरअसल, यहां पर AAP ने कांग्रेस के वोटों में ही सेंध लगाई है। कांग्रेस को 2017 में 1,24,37,661 वोट मिले थे, जबकि इस बार 86,83,808 वोट ही मिले। यानी 2017 के मुकाबले कांग्रेस को इस बार 37,53,853 वोट का नुकसान हुआ है। वहीं AAP को 41 लाख वोट मिले। यानी यहां पर भी जो वोटर कांग्रेस से छिटके वो AAP की तरफ ही गए।
मोदी ब्रांड पर सवार भाजपा ने गुजरात में 182 में से 156 सीटें जीतीं ।
गुजरात में बीजेपी ने एक ऐसा इतिहास बनाया है जिसकी बराबरी शायद ही कोई दूसरी पार्टी नियर फ्यूचर में कर पाए।मोदी ब्रांड पर सवार भाजपा ने 182 में से 156 सीटें जीत लीं जोकि एक रिकॉर्ड है। राज्य के 62 साल के इतिहास में किसी पार्टी की सबसे बड़ी जीत है। खास बात यह कि एंटी इन्कंबेंसी नहीं रहीं क्योंकि, भाजपा ने पिछले चुनाव में जीती 92 सीटें इस बार भी जीत लीं। पिछले चुनाव में 77 सीटें जीती कांग्रेस 17 सीटों पर सिमट गई। 33 से 22 जिलों में खाता भी नहीं खोल पाई। 10% सीटें न होने के कारण कांग्रेस विपक्ष के नेता का पद भी खो सकती है। वहीं, आप सिर्फ 5 सीटें जीतकर राष्ट्रीय पार्टी बन गई।
भाजपा की जीत के मुख्य कारण
- पहली बार आदिवासी सीटों पर कांग्रेस साफ: राज्य में कुल 27 आदिवासी सीटें हैं। भाजपा ने इस बार 23 सीटें जीतीं। कांग्रेस के खाते में 3 गईं। 2017 में कांग्रेस 15, भाजपा 9 सीटें जीती थीं। आप ने इस चुनाव में आदिवासी इलाकों में कांग्रेस के वोट बैंक में सेंध लगाई। हालांकि वह 1 सीट जीत पाई।
- भाजपा को 57% SC सीटें ज्यादा मिलीं: SC की 13 सीटों में भाजपा 11, कांग्रेस 3 जीती हैं। 2017 में इनमें से कांग्रेस ने 6, भाजपा ने 7 सीट जीती थीं। दलित, कांग्रेसी जिग्नेश मेवाणी वडगाम सीट बचाने में सफल रहे।
- भाजपा ने मुस्लिम साधे, 15 सीटें जीतीं: 19 में से 15 मुस्लिम बहुल सीटें जीतीं। इनमें 6 सीटें ऐसी, जो पार्टी कभी नहीं जीत पाई थी।
- भाजपा को दोगुने वोट मिले: भाजपा को कांग्रेस से दोगुने वोट, यह किसी राज्य में सत्ता-विपक्ष के बीच का सबसे बड़ा अंतर। यानी वोट 2.5% बढ़े, सीटें 57 बढ़ गईं।
- भाजपा की सबसे बड़ी जीत: भाजपा ने किसी राज्य में 86% सीटें जीतीं, 2013 में राजस्थान में 82% सीटें हासिल की थीं। हालांकि, 7 बार जीतने वाली दूसरी पार्टी बनी। बंगाल में वाम दल 8 बार जीता था।
- सौराष्ट्र ने फिर चौंकाया: सौराष्ट्र में भाजपा ने अब तक की सबसे बड़ी जीत हासिल की है। पिछली बार भाजपा ने सौराष्ट्र-कच्छ रीजन में 23 और कांग्रेस ने 30 सीट जीती थीं। इस बार भाजपा ने रिकॉर्ड 46 सीट जीती हैं। कांग्रेस अपने गढ़ उत्तर गुजरात में भी हारी है। उसे 9 सीटों का नुकसान हुआ है।
- पाटीदार बहुल इलाकों में बड़ा बदलाव: भाजपा ने पाटीदार समुदाय के दबदबे वाली 61 में से 55 सीटें जीती हैं। आप के 5 प्रत्याशी में से 2 पाटीदार थे, लेकिन आप से लड़े पाटीदार समुदाय के तीन बड़े चेहरे अल्पेश कथीरिया, गोपाल इटालिया और धार्मिक मालविया हार गए। ओबीसी चेहरा सीएम उम्मीदवार इशुदान गढ़वी भी हार गए।
Thursday, December 8, 2022
भूपेन्द्र ने तोड़ा नरेंद्र का रिकॉर्ड, रुझानों में गुजरात की 182 सीटों में से भाजपा को 155 सीटों पर एकतरफा बढ़त
गुजरात में भाजपा ऐतिहासिक जीत दर्ज करती दिखाई दे रही है।रुझानों में गुजरात की 182 में से भाजपा ने 155 सीटों पर एकतरफा बढ़त ली है। अगर ये रुझान नतीजों में तब्दील होते हैं, तो भाजपा 1985 में कांग्रेस की सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड तोड़ देगी। मोदी के गुजरात का CM रहते भाजपा ने 2002 के चुनाव में 127 सीटें जीती थीं।आंकड़ों पर जाएं तो 1985 के चुनाव में माधव सिंह सोलंकी की अगुआई में कांग्रेस ने 149 सीटें जीती थीं। भाजपा 150 का आंकड़ा पार करने पर अपनी जीत का नया बेंचमार्क तय करेगी, साथ ही साथ कांग्रेस की जीत का रिकॉर्ड भी तोड़ देगी। दिलचस्प बात यह है कि चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था- नरेंद्र का रिकॉर्ड भूपेंद्र तोड़ेंगे। चुनाव नतीजों में यह नजर भी आ रहा है।
Wednesday, November 30, 2022
अंतिम वनडे में न्यूजीलैंड को टीम इंडिया ने दिया 220 रनों का टारगेट
भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के तीसरे और लास्ट मैच में टीम इंडिया ने बल्लेबाजी करते हुए 47.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 219 रन बनाए हैं और न्यूजीलैंड न्यूजीलैंड को 220 रनों का टारगेट दिया है।न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। टीम इंडिया की ओर से वॉशिंगटन सुंदर (51) ने अर्धशतकीय पारी खेली, जबकि श्रेयस अय्यर ने 49 रन बनाए। कप्तान शिखर धवन ने 28 रनों का योगदान दिया। विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत फिर फ्लॉप रहे। उन्होंने 10 रन बनाए। शुभमन गिल ने 13, हुड्डा-चाहर ने एक समान 12-12 रन जोड़े। गेंदबाजी में कीवी टीम की ओर से एडम मिल्ने और डेरिल मिचेल ने 3-3 विकेट झटके, जबकि टिम साउदी को दो सफलताएं मिली। फर्ग्युसन और टनर के खाते में एक-एक विकेट आए। यह न्यूज़ लिखे जाने तक न्यूजीलैंड ने बिना विकेट खोये 8 ओवर में 34 रन बनाए। फिन एलेन और डेवोन कॉनवे खेल रहे हैं।
Wednesday, November 9, 2022
राधारमण में आरजीपीवी नोडल शूटिंग प्रतियोगिता संपन्न
भोपाल: राधारमण समूह परिसर में आज आरजीपीवी नोडल शूटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विभिन्न महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया।दिन भर चली इस प्रतियोगिता में एयर राइफल व एयर पिस्टल के महिला एवं पुरुष वर्ग के मुकाबले हुए ।इस प्रतियोगिता का शुभारंभ राधारमण समूह के डायरेक्टर डॉ अनुराग जैन ने खिलाडियों का परिचय प्राप्त कर किया।
एयर राइफल महिला वर्ग में प्रतिभागी याशिका ने 96 स्कोर हासिल करके प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि एयर राइफल पुरुष वर्ग में आमिर हुसैन ने 91 स्कोर हासिल करके प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं बख्तावर ने 86 के स्कोर के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
एयर पिस्टल में पुरुष वर्ग में सोहेल खान ने 88 स्कोर से प्रथम स्थान एवं आमिर खान ने 79 स्कोर से द्वितीय स्थान व आदित्य माथुर 12 स्कोर से तृतीय स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में मध्य प्रदेश पुलिस नेशनल राइफल शूटिंग प्लेयर प्रमोद मसूदकर, फन राइफल क्लब के मुर्तुजा हुसैन व स्पोर्ट इंचार्ज सतीश शर्मा शामिल थे. राधारमण समूह के चेयरमैन आर आर सक्सेना ने समस्त विजेताओं को शुभकामनाएं दी हैं ।
इस अवसर पर समूह के ग्रुप स्पोर्ट इंचार्ज ने जानकारी दी की 25 नवंबर समूह परिसर में नोडल क्रिकेट का शुभारंभ होगा. इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए समस्त इंजीनियरिंग कॉलेज को आमंत्रित किया गया है जिसके लिए दिनांक 24 नवंबर शाम के 5:00 बजे तक भागीदारी के लिए आवेदन किया जा सकेगा. इस समबन्ध में 9893010294 पर संपर्क किया जा सकता है ।
भोपाल: राधारमण समूह परिसर में आज आरजीपीवी नोडल शूटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस प्रतियोगिता में विभिन्न महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया. दिन भर चली इस प्रतियोगिता में एयर राइफल व एयर पिस्टल के महिला एवं पुरुष वर्ग के मुकाबले हुए। सुबह इस प्रतियोगिता का शुभारंभ राधारमण समूह के डायरेक्टर डॉ अनुराग जैन ने खिलाडियों का परिचय प्राप्त कर किया।
एयर राइफल महिला वर्ग में प्रतिभागी याशिका ने 96 स्कोर हासिल करके प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि एयर राइफल पुरुष वर्ग में आमिर हुसैन ने 91 स्कोर हासिल करके प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं बख्तावर ने 86 के स्कोर के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
एयर पिस्टल में पुरुष वर्ग में सोहेल खान ने 88 स्कोर से प्रथम स्थान एवं आमिर खान ने 79 स्कोर से द्वितीय स्थान व आदित्य माथुर 12 स्कोर से तृतीय स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में मध्य प्रदेश पुलिस नेशनल राइफल शूटिंग प्लेयर प्रमोद मसूदकर, फन राइफल क्लब के मुर्तुजा हुसैन व स्पोर्ट इंचार्ज सतीश शर्मा शामिल थे. राधारमण समूह के चेयरमैन आर आर सक्सेना ने समस्त विजेताओं को शुभकामनाएं दी हैं।
इस अवसर पर समूह के ग्रुप स्पोर्ट इंचार्ज ने जानकारी दी की 25 नवंबर समूह परिसर में नोडल क्रिकेट का शुभारंभ होगा. इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए समस्त इंजीनियरिंग कॉलेज को आमंत्रित किया गया है जिसके लिए दिनांक 24 नवंबर शाम के 5:00 बजे तक भागीदारी के लिए आवेदन किया जा सकेगा. इस समबन्ध में 9893010294 पर संपर्क किया जा सकता है।
Featured Post
लोन होंगे सस्ते, RBI ने की रेपो रेट में कटौती 0.50%
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) बैंकों को दिए जाने वाले कर्ज की दर यानी रेपो रेट में 0.50% की कटौती की है। अब रेपो रेट 5.50% रह गया है। इससे बैं...
-
PNB के खाता धारक कल शाम से Google pay और phone pay सुविधा का उपयोग नहीं कर पा रहे हैं। खाता धारक ना ही अपने PNB के अकाउंट का बैलेन्स check ...
-
देश भर में आज (गुरुवार) को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा दीपावली का पवन पर्व । हर साल की तरह कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या ...
-
सस्ती एयरलाइन कैरियर इंडिगो ने भी बिज़नेस क्लास पैसेंजर्स को अट्रैक्ट करने का पूरा प्लान बना लिया है l इंडिगो ने भी 05 अगस्त 2024 से अपने एयर...