Thursday, December 8, 2022

भूपेन्द्र ने तोड़ा नरेंद्र का रिकॉर्ड, रुझानों में गुजरात की 182 सीटों में से भाजपा को 155 सीटों पर एकतरफा बढ़त

गुजरात में भाजपा ऐतिहासिक जीत दर्ज करती दिखाई दे रही है।रुझानों में गुजरात की 182 में से भाजपा ने 155 सीटों पर एकतरफा बढ़त ली है। अगर ये रुझान नतीजों में तब्दील होते हैं, तो भाजपा 1985 में कांग्रेस की सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड तोड़ देगी। मोदी के गुजरात का CM रहते भाजपा ने 2002 के चुनाव में 127 सीटें जीती थीं।आंकड़ों पर जाएं तो 1985 के चुनाव में माधव सिंह सोलंकी की अगुआई में कांग्रेस ने 149 सीटें जीती थीं। भाजपा 150 का आंकड़ा पार करने पर अपनी जीत का नया बेंचमार्क तय करेगी, साथ ही साथ कांग्रेस की जीत का रिकॉर्ड भी तोड़ देगी। दिलचस्प बात यह है कि चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था- नरेंद्र का रिकॉर्ड भूपेंद्र तोड़ेंगे। चुनाव नतीजों में यह नजर भी आ रहा है।




No comments:

Post a Comment

Featured Post

लोन होंगे सस्ते, RBI ने की रेपो रेट में कटौती 0.50%

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) बैंकों को दिए जाने वाले कर्ज की दर यानी रेपो रेट में 0.50% की कटौती की है। अब रेपो रेट 5.50% रह गया है। इससे बैं...