Sunday, October 30, 2022

गुजरात में बड़ा हादसा, मच्छु नदी पर बने केबिल ब्रिज के टूटने से सैकड़ों लोगों के नदी में गिरने की खबर।

गुजरात के मोरबी में रविवार शाम करीब 7 बजे बड़ा हादसा हो गया है। यहां क़रीब 140 साल पुराने केबल ब्रिज के  टूटने से करीब 400 लोग मच्छु नदी में गिर गए। इनमें से कुछ लोगों के नदी में डूबने से मौत होने की आशंका है। यह पुल पिछले 6 महीने से बंद था। इसी महीने दिवाली के एक दिन बाद यानी 25 अक्टूबर को आम लोगों के लिए खोला गया था।

Saturday, October 29, 2022

मेरा देश बदल रहा है, बीसीसीआई ने महिला क्रिकेटरों की मैच फ़ीस पुरुष क्रिकेटरों के बराबर करने का किया ऐलान

ऐसा लगता है कि सच में सभी क्षेत्रों में न सही,  क्रिकेट में तो ऐसा ही लग रहा है कि जैसे मेरा देश बदल रहा है। देश में अब महिला क्रिकेटरों को भी वही फीस मिलेगी जो पुरुष क्रिकेटरों को मिलती हैबीसीसीआई ने पहली बार महिला क्रिकेटरों की मैच फ़ीस पुरुष क्रिकेटरों के बराबर करने का ऐलान किया है। बीसीसीआई का यह कदम देश के लिए भविष्य में मील का पत्थर साबित होने वाला है और यह केवल फीस का मामला नहीं है, यह मामला है स्पोर्ट्स में महिला सम्मान का। यहाँ यह भी जानना रोचक होगा कि अभी तक महिला और पुरुष क्रिकेटरों की फीस में जमीन आसमान का अंतर था 


महिला क्रिकेटर (अभी तक)                   पुरुष क्रिकेटर (अभी तक)

टेस्ट मैच फीस:-04 लाख रुपये                                             टेस्ट मैच फीस:-15  लाख रुपये 

वन डे फीस:-01 लाख रुपये                                                 वन डे फीस:-06  लाख रुपये 

टी-20 फीस: 01 लाख रुपये                                                 टी-20 फीस: 03  लाख रुपये 


फीस का यह अंतर अब ख़त्म हो गया है अब महिला हो या पुरुष, दोनों ही खिलाड़ियों को मैच के हिसाब से मैच फीस समान ही मिलेगी अभी एक बात की चर्चा और भी ज़ोरों पर चल रही है, वह है महिला आईपीएल और प्राप्त सूचनाओं के अनुसार अगले साल मार्च में महिला आईपीएल के होने की पूरी पूरी संभावना है  जो कि महिला क्रिकेट की बेहतरी में चार चाँद लगाएगा। यहाँ यह बात भी दीगर है अभी तक दर्शक भी  केवल पुरुष क्रिकेट को ही ज़्यादा महत्व देते रहे हैं। महिलाओं के मैच के दौरान स्टेडियम अक्सर ख़ाली ही दिखाई पड़ते हैं लेकिन  बीसीसीआई  के प्रयासों से तय माना जा सकता है कि अब महिलाओं के मैच के दौरान भी स्टेडियम खचाखच भरे रहने के दिन आने वाले हैं।

साथ ही साथ यह फीस बढ़ोतरी निश्चित ही महिला क्रिकेट को नई ऊर्जा देगी और क्रिकेट बोर्ड का भी उत्साह इससे बढ़ेगा।आने वाले वर्षों में महिला क्रिकेट के प्रति भी दर्शकों का ग़ज़ब का उत्साह देखने को मिलेगा, ऐसा विश्वास है।है।






Friday, October 28, 2022

ऑनलाइन पीएचडी प्रोग्राम की डिग्री को मान्यता नहीं देगा, यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC)

यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) ने Ph.D. करने वाले स्टूडेंट्स को लेकर एक चेतावनी भरा नोटिस जारी किया है। यूजीसी द्वारा जारी किए गए नोटिस में स्टूडेंट्स को विदेशी यूनिवर्सिटीज और हायर एजुकेशन इंस्टीट्यूट्स के सहयोग से EduTech कंपनियों द्वारा पेश किए जाने वाले ऑनलाइन पीएचडी प्रोग्राम में एडमिशन लेने को लेकर आगाह किया गया है। हाल के दिनों में EduTech कंपनियों की बाढ़ आ गई है। इनमें से अधिकतर कंपनियां ऑनलाइन डिग्रियां, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्सेस करवा रही हैं। इनमें से अधिकतर कोर्स डिप्लोमा और सर्टिफिकेट मोड में होते हैं, जो स्किल पर आधारित होते हैं। इन कोर्सेज को इस तरह डिजाइन किया गया है, ताकि वर्किंग प्रोफेशनल्स भी इन्हें कर पाएं।

यूजीसी और ऑल इंडिया काउंसिल ऑफ टेक्निकल एजुकेशन (AICTE) के सार्वजनिक नोटिस में कहा है कि कमीशन उन ऑनलाइन पीएचडी प्रोग्राम की डिग्री को मान्यता नहीं देगा, जिन्हें EduTech प्लेटफॉर्म द्वारा दिया गया है।









Thursday, October 27, 2022

बिहार में निकली बम्पर सरकारी नौकरियाँ

गवर्नमेंट जॉब को लेकर बिहार सरकार  ने बड़ा फैसला लिया है बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में कुल 10101 पदों के जॉब वकैन्सी आयी है ये सभी भर्तियां कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर होंगी।इन पदों के अंतर्गत सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी (एएसओ), कानूनगो, अमीन और लिपिक के कुल 10,101 पदों पर भर्ती (अधिसूचना सं. 05/2022, 06/2022, 07/2022 और 08/2022) के लिए आवेदन प्रक्रिया 21 अक्टूबर से शुरू हो गई है। इनमें से एएसओ के 355, कानूनगो के 758, अमीन के 8244 और क्लर्क के 744 पद हैं। इन पदों के अनुसार निर्धारित योग्यता रखने वाले आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट, online.bih.nic.in पर उपलब्ध कराए गए ऑनलाइन अप्लीकेशन फॉर्म के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी (एएसओ) के लिए मानदेय 59,000 रुपये, कानूनगो के लिए 36,000, अमीन के लिए 31,000 और लिपिक के लिए 25,000 रुपये है।


योग्यता 

एएससओ :  सिविल इंजीनिरिंग में स्नातक व दो वर्ष का अनुभव 

कानूनगो व अमीन:  सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा (कानूनगों के लिए दो वर्ष का अनुभव) 

क्लर्क: स्नातक डिग्री 

आयु  सीमा 

एएसओ :  आयु सीमा 21 से 37 वर्ष, 

कानूनगो व अमीन : 18 से 37 वर्ष 

क्लर्क:  21 से 40 वर्ष है। 

आयु की गणना 1 जनवरी 2022 से की जाएगी।

आवेदन की अंतिम तिथि तिथि 16 नवंबर 2022 निर्धारित की गयी है 



टीम इंडिया ने दूसरे मुकाबले में नीदरलैंड को 56 रनों से रौंदा

टीम इंडिया ने टी-20 वर्ल्ड में अपना जलवा बरकरार रखते हुए अपने दूसरे मुकाबले में नीदरलैंड को 56 रनों से रौंद दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव और रोहित शर्मा की उम्दा पारियों के दम पर भारत ने 20 ओवर में 2 विकेट खोकर 179 रन बनाए। विराट ने 44 गेंदों पर 62, सूर्या ने 25 गेंदों पर 51 और रोहित ने 39 गेंदों पर 53 रन बनाए। नीदरलैंड के लिए फ्रेड क्लासेन और पॉल वॉन मीकेरन ने 1-1 विकेट लिया। जवाब में नीदरलैंड की टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 123 रन ही बना पाई। भारत के लिए भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, अक्षर पटेल और अश्विन को 2-2 विकेट मिले। वहीं, मोहम्मद शमी के खाते में एक सफलता आई।

इस जीत के साथ ग्रुप-2 में भारतीय टीम 4 पॉइंट के साथ नंबर-1 पर पहुंच गई है। 

टीम इंडिया के जबरदस्त फैन 

आखिरी 5 ओवर में बने 65 रन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरे भारतीय बल्लेबाज डच गेंदबाजों के आगे काफी देर तक खुल कर नहीं खेल पाए। पावर प्ले के 6 ओवर के बाद भारत का स्कोर 38/1 था। 10 ओवर के बाद भारतीय टीम 67/1 तक ही पहुंच पाई। 15 ओवर की समाप्ति पर टीम इंडिया का स्कोर 114/2 था। आखिरी पांच ओवर में भारत ने 65 रन बनाए।







10 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर 67 /1 है।

टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में आज भारत-नीदरलैंड का मैच खेला जा रहा है। टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। टीम इंडिया के प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं है। आज टीम इंडिया के पास ग्रुप -2 में नंबर वन बनने का पूरा मौक़ा है। टीम इंडिया ने 10 ओवर के बाद एक विकेट खोकर 67 रन बना लिये हैं। कप्तान रोहित शर्मा 42 रन और विराट कोहली 14 रन बनाकर क्रीज़ पर डेट हुए हैं।  



Wednesday, October 26, 2022

सभी जिलों में संचालित करें ऊर्जा संरक्षण अभियान: मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में विद्युत की बचत का विचार जन-जन तक पहुँचाने के लिए जागरूकता अभियान का संचालन जरूरी है। जिलों में अभियान की गतिविधियाँ प्रारंभ की जाएँ। ऊर्जा संरक्षण आज की आवश्यकता है। राज्य सरकार ने जनता को पर्याप्त बिजली सुविधा के लिए 24 हजार करोड़ रूपये की सब्सिडी देने का कार्य किया है। यदि सौ रूपये की बिजली नागरिक को उपलब्ध होती है तो सरकार के करीब एक हजार रूपये खर्च होते हैं। जिला स्तर पर कलेक्टर्स और संभाग स्तर पर कमिश्नर्स विद्युत प्रदाय से जुड़ी शिकायतों को दूर करवाएँ। रबी फसलों की बोवनी के समय भी किसानों को बिना बाधा के जरूरी विद्युत की आपूर्ति होती रहे। अवैध कनेक्शन के मामलों में सख्त कार्यवाही हो। बेहतर बिजली प्रदाय के लिए सभी संधारण कार्य और विद्युत देयकों की वसूली का कार्य किया जाए। गड़बड़ियों को सुधारा जाए। व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने में ग्रामवासियों का सहयोग भी लिया जाए।

मुख्यमंत्री श्री चौहान आज सुबह वीडियो कॉन्फ्रेंस द्वारा दमोह जिले में संचालित योजनाओं की समीक्षा कर रहे थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने जन-कल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए। वीडियो कॉन्फ्रेंस में राजस्व एवं परिवहन मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत और विधायक श्री पी.एल तंतुवाय और श्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी भी जुड़े।



Featured Post

लोन होंगे सस्ते, RBI ने की रेपो रेट में कटौती 0.50%

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) बैंकों को दिए जाने वाले कर्ज की दर यानी रेपो रेट में 0.50% की कटौती की है। अब रेपो रेट 5.50% रह गया है। इससे बैं...