Saturday, October 29, 2022

मेरा देश बदल रहा है, बीसीसीआई ने महिला क्रिकेटरों की मैच फ़ीस पुरुष क्रिकेटरों के बराबर करने का किया ऐलान

ऐसा लगता है कि सच में सभी क्षेत्रों में न सही,  क्रिकेट में तो ऐसा ही लग रहा है कि जैसे मेरा देश बदल रहा है। देश में अब महिला क्रिकेटरों को भी वही फीस मिलेगी जो पुरुष क्रिकेटरों को मिलती हैबीसीसीआई ने पहली बार महिला क्रिकेटरों की मैच फ़ीस पुरुष क्रिकेटरों के बराबर करने का ऐलान किया है। बीसीसीआई का यह कदम देश के लिए भविष्य में मील का पत्थर साबित होने वाला है और यह केवल फीस का मामला नहीं है, यह मामला है स्पोर्ट्स में महिला सम्मान का। यहाँ यह भी जानना रोचक होगा कि अभी तक महिला और पुरुष क्रिकेटरों की फीस में जमीन आसमान का अंतर था 


महिला क्रिकेटर (अभी तक)                   पुरुष क्रिकेटर (अभी तक)

टेस्ट मैच फीस:-04 लाख रुपये                                             टेस्ट मैच फीस:-15  लाख रुपये 

वन डे फीस:-01 लाख रुपये                                                 वन डे फीस:-06  लाख रुपये 

टी-20 फीस: 01 लाख रुपये                                                 टी-20 फीस: 03  लाख रुपये 


फीस का यह अंतर अब ख़त्म हो गया है अब महिला हो या पुरुष, दोनों ही खिलाड़ियों को मैच के हिसाब से मैच फीस समान ही मिलेगी अभी एक बात की चर्चा और भी ज़ोरों पर चल रही है, वह है महिला आईपीएल और प्राप्त सूचनाओं के अनुसार अगले साल मार्च में महिला आईपीएल के होने की पूरी पूरी संभावना है  जो कि महिला क्रिकेट की बेहतरी में चार चाँद लगाएगा। यहाँ यह बात भी दीगर है अभी तक दर्शक भी  केवल पुरुष क्रिकेट को ही ज़्यादा महत्व देते रहे हैं। महिलाओं के मैच के दौरान स्टेडियम अक्सर ख़ाली ही दिखाई पड़ते हैं लेकिन  बीसीसीआई  के प्रयासों से तय माना जा सकता है कि अब महिलाओं के मैच के दौरान भी स्टेडियम खचाखच भरे रहने के दिन आने वाले हैं।

साथ ही साथ यह फीस बढ़ोतरी निश्चित ही महिला क्रिकेट को नई ऊर्जा देगी और क्रिकेट बोर्ड का भी उत्साह इससे बढ़ेगा।आने वाले वर्षों में महिला क्रिकेट के प्रति भी दर्शकों का ग़ज़ब का उत्साह देखने को मिलेगा, ऐसा विश्वास है।है।






No comments:

Post a Comment

Featured Post

लोन होंगे सस्ते, RBI ने की रेपो रेट में कटौती 0.50%

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) बैंकों को दिए जाने वाले कर्ज की दर यानी रेपो रेट में 0.50% की कटौती की है। अब रेपो रेट 5.50% रह गया है। इससे बैं...