गवर्नमेंट जॉब को लेकर बिहार सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में कुल 10101 पदों के जॉब वकैन्सी आयी है। ये सभी भर्तियां कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर होंगी।इन पदों के अंतर्गत सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी (एएसओ), कानूनगो, अमीन और लिपिक के कुल 10,101 पदों पर भर्ती (अधिसूचना सं. 05/2022, 06/2022, 07/2022 और 08/2022) के लिए आवेदन प्रक्रिया 21 अक्टूबर से शुरू हो गई है। इनमें से एएसओ के 355, कानूनगो के 758, अमीन के 8244 और क्लर्क के 744 पद हैं। इन पदों के अनुसार निर्धारित योग्यता रखने वाले आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट, online.bih.nic.in पर उपलब्ध कराए गए ऑनलाइन अप्लीकेशन फॉर्म के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी (एएसओ) के लिए मानदेय 59,000 रुपये, कानूनगो के लिए 36,000, अमीन के लिए 31,000 और लिपिक के लिए 25,000 रुपये है।
योग्यता
एएससओ : सिविल इंजीनिरिंग में स्नातक व दो वर्ष का अनुभव
कानूनगो व अमीन: सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा (कानूनगों के लिए दो वर्ष का अनुभव)
क्लर्क: स्नातक डिग्री
आयु सीमा
एएसओ : आयु सीमा 21 से 37 वर्ष,
कानूनगो व अमीन : 18 से 37 वर्ष
क्लर्क: 21 से 40 वर्ष है।
आयु की गणना 1 जनवरी 2022 से की जाएगी।
आवेदन की अंतिम तिथि तिथि 16 नवंबर 2022 निर्धारित की गयी है
No comments:
Post a Comment