Wednesday, October 26, 2022

सड़कों के रेस्टोरेशन में विलंब करने वाले ठेकेदारों पर कार्यवाही की जाए – मुख्यमंत्री श्री चौहान

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि भोपाल की सड़कों को तुरंत दुरूस्त किया जाए। सड़कों के रख-रखाव के लिए नगर निगम और पीडब्ल्यूडी परस्पर समन्वय कर कार्य करें। सीवरेज और पानी की पाईप लाईन के लिए खोदी गई सड़कों का रेस्टोरेशन जिन ठेकेदारों ने नहीं किया है, उन पर कार्यवाही की जाए। एक पखवाड़े के बाद मैं पुन: सड़कों का निरीक्षण करूँगा।

मुख्यमंत्री श्री चौहान प्रात:कालीन बैठक में भोपाल की सड़कों की स्थिति की समीक्षा कर रहे थे। नगर निगम आयुक्त श्री वी.एस.कोलसानी उपस्थित थे। प्रमुख सचिव लोक निर्माण श्री नीरज मंडलोई तथा प्रमुख सचिव नगरीय विकास एवं आवास श्री मनीष सिंह वुर्चअली शामिल हुए। बताया गया कि तुलनात्मक रूप से अधिक वर्षा के कारण सड़कें प्रभावित हुई हैं।

एटीएम से 200 रुपये के नकली नोट निकलने से सनसनी

उत्तर प्रदेश के अमेठी कस्बे के मुंशीगंज रोड सब्जी मंडी के पास लगे एक बैंक के एटीएम से 200 रुपये के दो नोट नकली निकलने से सनसनी फ़ैल गयीग्राहकों में अफरा-तफरी मच गईग्राहकों ने इस संबंध में अमेठी कोतवाली में शिकायत की। शिकायत मिलते ही मौके पर पहुंची अमेठी कोतवाली पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल करने में जुटी है

दरअसल, यह पूरा मामला अमेठी कस्बे के मुंशीगंज रोड सब्जी मंडी के पास इंडिया वन एटीएम का है, जहां दिवाली की शाम कई लोग एटीएम में पैसा निकालने गये तो दो-दो सौ के नकली नोट निकलने लगे एक के बाद कई ग्राहकों के एटीएम से नकली नोट मिले, जिसके बाद मौके पर हड़कंप मचा गया और देखते ही देखते भारी भीड़ उमड़ पड़ी। एटीएम मशीन से नकली नोट पाने के बाद कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर फोटो और वीडियो वायरल कर बैंक के खिलाफ नाराजगी व्यक्त की

एटीएम मशीन से नकली नोट मिलने के बाद उपभोक्ताओं ने तुरंत इसकी सूचना अमेठी कोतवाली पुलिस को दी, जिसके बाद अमेठी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। सबसे बड़ी बात यह थी कि जिस समय एटीएम से नकली नोट निकल रहे थे, उस समय एटीएम मशीन के पास कंपनी का कोई गार्ड मौजूद नहीं था। ग्राहकों द्वारा निकाले गए 200 के नोटों पर full off fun लिखा था। एटीएम से पांच हजार रुपये निकालने आये युवक ने कहा कि उसने इंडिया वन  एटीएम से पांच हजार रुपये निकाले लेकिन उसमें 200 रुपये का एक नोट नकली निकला। इतना ही उसके बाद भी एक युवक ने पैसे निकाले तो उसके नोट में भी 200 का एक नोट नकली निकला नोट निकलने के बाद उसने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद अमेठी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले में जांच की बात कर रही है



ऑस्ट्रेलिया में टीम इंडिया की ख़राब मेहमान नवाजी, ठंडा ब्रेकफास्ट, होटल से 42 किमी दूर प्रैक्टिस ग्राउंड

टी-20 वर्ल्ड कप के पहले मैच में पाकिस्तान को बुरी तरह से पटकनी देने के बाद भारत का दूसरा मैच कल सिडनी में दोपहर 12:30 बजे से खेला जाएगा लेकिन मैच शुरू होने के पहले प्रैक्टिस और अरेंजमेंट को लेकर विवाद खड़ा हो गया। सूत्रों के मुताबिक, भारतीय प्लेयर्स ने बुधवार को प्रैक्टिस करने से इनकार कर दिया। इसके अलावा, मंगलवार को अच्छा नाश्ता ना मिलने के बाद लंच का बायकाॅट किया। हालांकि, इसे लेकर BCCI का अभी तक आधिकारिक बयान नहीं आया है। हां, विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग जरूर भड़क गए हैं। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार टीम इंडिया इन दो बातों से काफी  नाराज़ हैl 

पहला,  टीम इंडिया को दिया गया प्रैक्टिस ग्राउंड होटल से दूर था। रिपोर्ट्स के अनुसार, ICC ने टीम इंडिया को ब्लैक टाउन में प्रैक्टिस करने के लिए कहा था। होटल से इस ग्राउंड की दूरी 42 किमी है। ऐसे में भारतीय खिलाड़ियों ने जाने से इनकार दिया।

दूसरा,  टीम इंडिया को दिया गया ब्रेकफास्ट बिलकुल ही ठंडा था टीम इंडिया का प्रैक्टिस पर ना जाने के पीछे एक कारण और भी बताया जा रहा है। वह है ठंडा नाश्ता मिलना। सूत्रों के मुताबिक, मंगलवार दोपहर को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में दो घंटे के ऑप्शनल ट्रेनिंग सेशन के बाद नाश्ता करने पहुंची तो मेन्यू में फ्रूट्स, 'मेक योर ओन सेंडविच' शामिल थे। यह कई खिलाड़ियों को पसंद नहीं आया। इसकी शिकायत सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर संबंधित अधिकारी से की गई।

एक भारतीय टीम के सदस्य ने न्यूज पेपर इंडियन एक्सप्रेस को बताया- 'फूड मानकों के अनुरूप नहीं था। अभ्यास सत्र के बाद हम सैंडविच नहीं खा सकते हैं। कुछ खिलाड़ियों ने मैदान पर फ्रूटस खाए, जबकि बाकी ने होटल में खाना खाया।' इस विवाद के बाद टीम इंडिया ने नीदरलैंड के खिलाफ अपने मैच के पहले प्रैक्टिस से आराम करने का फैसला किया है।

वहीँ एक टीवी चैनल के रिपोटर ने बताया कि मंगलवार को प्रैक्टिस के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने  मेरे टिफिन से खाना खाया। प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद मेलबर्न से वापसी के लिए प्राइवेट टैक्सी लेनी पड़ी। इतना ही नहीं, जब रोहित सिडनी पहुंचे तो उन्हें कोई रिसीव करने भी नहीं आया। भारतीय कप्तान टैक्सी से होटल तक गए।

इन सब बातों ने पूर्व धाकड़ बल्लेबाज़  वीरेंद्र सहवाग को गुस्सा दिला दिया। वीरेंद्र सहवाग ने ऑस्ट्रेलिया की सुविधाओं का तंज कसले हुए कहा- 'वो दिन गए जब मुझे लगता था कि वेस्टर्न कंट्रीज अच्छी में मेहमाननवाजी होती थी। लेकिन, अब मुझे लगता है कि भारत ही है, जहां अच्छी सुविधाएं मौजूद हैं।'



Tuesday, October 25, 2022

दुनिया भर में Whats App का हाल बेहाल

 भारत में WhatsApp में आयी खराबी !  दुनिया भर के कई देशों के साथ ही भारत में भी व्हाट्स ऐप के डाउन होने की खबर है। भारत के कई शहरों में लोग एक दूसरे को व्हाट्स ऐप के ज़रिए मेसेज नहीं भेज पा रहे हैं। मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान आदि से व्हाट्स ऐप डाउन होने की खबरें आ रही हैं। ट्विटर पे व्हाट्स ऐप डाउन होने की खबर ट्रेंड कर रही है। वेबसाइट ट्रैकर डाउन डिटेक्टर के मुताबिक़ 10000 लोगों से ज़्यादा यूज़र्स ने व्हाट्स ऐप के डाउन होने की रिपोर्ट दर्ज़ करायी है। भोपाल, लखनऊ जैसे शहरों में भी व्हाट्स ऐप के डाउन होने की खबर है।



सूर्य ग्रहण के कारण 26 अक्टूबर को मनाया जायेगा इस बार गोवर्धन पूजा का पर्व

इस बार को गोवर्धन पूजा  26 अक्टूबर होगी। प्रतिवर्ष दीपावली के अगले दिन यानी कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा को गोवर्धन पूजा का पावन पर्व मनाया जाता है और इस हिसाब से आज यानी 25 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा होनी चाहिए थी क्योंकि 24 अक्टूबर को दीपावली थी किन्तु इस बार ऐसा नहीं है, क्योंकि 25 अक्टूबर की शाम आंशिक सूर्य ग्रहण होगा। इन दो पर्वों के बीच सूर्य ग्रहण और बुध, गुरु, शुक्र, शनि का अपनी-अपनी राशि में होना, ऐसा योग पिछले 1300 सालों में नहीं बना है। ये ग्रहण भारत के अधिकतर हिस्सों में दिखेगा। इस कारण इसका सूतक रहेगा जिसके कारण सभी धार्मिक मान्यताओं का पालन किया जाएगा। दिवाली की रात पूजन के बाद लक्ष्मी जी की चौकी सूतक लगने से पहले हटा लें या 25 को ग्रहण खत्म होने के बाद हटाएं। गोवर्धन पूजा के दिन 56 या 108 तरह के पकवानों का श्रीकृष्ण को भोग लगाना शुभ माना जाता है। इन पकवानों को 'अन्नकूट' कहते हैं। मान्यता यह है कि ब्रजवासियों की रक्षा के लिए भगवान श्रीकृष्ण ने अपनी दिव्य शक्ति से विशाल गोवर्धन पर्वत को छोटी उंगली में उठाकर हजारों जीव-जतुंओं और इंसानी जिंदगियों को भगवान इंद्र के कोप से बचाया था। श्रीकृष्‍ण ने इन्‍द्र के घमंड को चूर-चूर कर गोवर्धन पर्वत की पूजा की थी। इस दिन लोग अपने घरों में गाय के गोबर से गोवर्धन बनाते हैं। कुछ लोग गाय के गोबर से गोवर्धन का पर्वत मनाकर उसे पूजते हैं तो कुछ गाय के गोबर से गोवर्धन भगवान को जमीन पर बनाते हैं। 

गोवर्धन पूजा का शुभ मुहूर्त-

गोवर्धन पूजा प्रातःकाल मुहूर्त - 06:29 AM  से 08:43 AM 
अवधि - 02 घंटे 14 मिनट
प्रतिपदा तिथि प्रारम्भ - अक्टूबर 25, 2022 को 04:18 पी एम 
प्रतिपदा तिथि समाप्त - अक्टूबर 26, 2022 को 02:42 पी एम 


पूजा सामग्री

देवता को अर्पित की जाने वाली मिठाई, अगरबत्ती, फूल, ताजे फूलों से बनी माला, रोली, गोवर्धन पूजा सामग्री की सूची में चावल और गाय का गोबर सभी शामिल हैं। छप्पन भोग, जिसमें 56 विभिन्न खाद्य पदार्थ होते हैं, तैयार किया जाता है, और पंचामृत शहद, दही और चीनी का उपयोग करके बनाया जाता है।








Saturday, October 22, 2022

आज धनतेरस के दिन प्रधानमंत्री मोदी देंगे 75 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र

धनतेरस का दिन आज युवाओं के लिए अभूतपूर्व साबित होने वाला हैप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 11 बजे के समारोह के दौरान 75 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र देंगे। इसके साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी युवाओं से वर्चुअली बातचीत भी करेंगे। रिक्रूटमेंट ड्राइव के जरिए डेढ़ साल में, यानी दिसंबर 2023 तक 10 लाख युवाओं को नौकरी देने का लक्ष्य है।

ये नियुक्तियां केंद्र सरकार के 38 मंत्रालयों और विभागों में होंगी। ये सभी भर्तियां UPSC, SSC, रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) एवं अन्य केंद्रीय एजेंसियों के माध्यम से हो रही हैं। प्रधानमंत्री ने यह फैसला इसी साल जून में मंत्रालयों/विभागों में मैन पावर की समीक्षा करने के बाद लिया था।

अभी ग्रुप ए (गजेटेड) कैटेगरी में 23584, ग्रुप बी (गजेटेड) कैटेगरी में 26282, वहीं ग्रुप सी की नॉन गेजेटेड कैटेगरी में 8.36 लाख पोस्ट खाली हैं। अकेले रक्षा मंत्रालय में ग्रुप बी (नॉन गेजेटेड) के 39366 और ग्रुप सी के 2.14 लाख पद खाली हैं। रेलवे में ग्रुप सी के 2.91 लाख और गृह मंत्रालय में ग्रुप सी नॉन गेजेटेड कैटगरी के तहत 1.21 लाख पद खाली हैं।


Friday, October 21, 2022

लक्ष्मी पूजा के वक्त बुध-गुरु से दुर्लभ धन योग, अर्थव्यवस्था में भी सुधार की बड़ी सम्भावना, साथ ही साथ पांच राजयोग बनेंगे

साल 2022 में दीपावली 24 अक्टूबर को मनाई जाएगी। इस बार की दिवाली कई मायनों में अलग साबित होने वाली हैइस बार 24 अक्टूबर को कार्तिक अमावस्या की शुरुआत शाम 5:30 बजे के बाद शुरू होगी और लक्ष्मी पूजा के समय चित्रा नक्षत्र रहेगा साथ ही साथ पांच राजयोग बनेंगे। इनके साथ बुध, गुरु, शुक्र और शनि का दुर्लभ संयोग बनेगा जोकि सुख-समृद्धि देने वाला रहेगा।

आर्थिक सम्पन्नता आने की अपार सम्भावना 

चूँकि इस बार लक्ष्मी पूजा चित्रा नक्षत्र में होगी और इसके स्वामी मंगल हैं। इसी मंगल के कारण प्रॉपर्टी और इलेक्ट्रॉनिक कारोबार में तेजी आने के योग हैं। व्यापार का कारक बुध भी इस दिन उच्च राशि में रहेगा। इससे बड़े लेन-देन और निवेश के लिए पूरा साल शुभ होगा। बिजनेस में भी फायदा मिलेगा। बृहस्पति और शुक्र के कारण खरीदारी से सुख-समृद्धि बढ़ेगी। शनि के प्रभाव से खरीदी-बिक्री का फायदा लंबे समय तक मिलेगा ज्योतिषाचार्य पं. प्रफुल्ल भट्ट के मुताबिक इस बार दिवाली पर लाइन से चार ग्रह यानी बुध, गुरु, शुक्र और शनि खुद की राशियों में होंगे। इन ग्रहों का संयोग समृद्धि बढ़ाने का संकेत दे रहा है। साथ ही लक्ष्मी पूजा के वक्त बुध-गुरु से दुर्लभ धन योग भी बन रहा है। सितारों की ऐसी स्थिति पिछले 2000 सालों में अब तक नहीं बनी।

भारत के लिए भी सुखद संयोग 

बुध से आगे वाली राशि में सूर्य-शुक्र होने से आर्थिक उन्नति के योग बनेंगे। शुक्र और बुध से लोगों के बिजनेस में सुधार और आर्थिक मजबूती आएगी। गुरु और बुध अपनी राशियों में होकर आमने-सामने रहेंगे। इस विशेष धन योग के प्रभाव से भारत की व्यवसायिक स्थिति मजबूत होगी। मंदी दूर होगी। IT क्षेत्र के बाजार बढ़ेंगे। संचार के क्षेत्र में मजबूती आएगी। गुरु पर शनि की दृष्टि रहेगी। इसलिए दिवाली से करीब तीन महीने बाद चांदी की कीमत बढ़ेगी। बाकी धातुओं के दाम में उतार-चढ़ाव रहेगा।

केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, पुरी के ज्योतिषाचार्य डॉ. गणेश मिश्र बताते हैं कि इस दिवाली पर मालव्य, शश, गजकेसरी, हर्ष और विमल नाम के राजयोग बन रहे हैं। इन पांच शुभ योग में पूजा के साथ खरीदारी, लेन-देन, निवेश और नए कामों की शुरुआत शुभ रहेगी। इन योगों का शुभ फल पूरे साल दिखेगा।

अर्थव्यवस्था में भी सुधार की बड़ी सम्भावना 

दीपावली पर बुध का अपनी ही राशि में होना शुभ है। इससे देश की अर्थव्यवस्था में सकारात्मक बदलाव दिखेंगे। शनि भी अपनी ही राशि में होगा। शनि से वित्तीय स्थिति में सुधार होगा। निचले तबके के लोगों को रोजगार के अच्छे मौके मिलेंगे। राष्ट्रीय परियोजनाओं को सफलता मिलेगी। आर्थिक विकास के योग हैं।बृहस्पति से शुभ कामों में विकास होगा। शिक्षा और धार्मिक के विवाद खत्म होने की संभावना है। बड़े प्रशासनिक फैसले हो सकते हैं। अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदलेंगी। जिससे रुके हुए बड़े काम पूरे होंगे। प्रशासन पर आम लोगों का भरोसा बढ़ेगा। बुध के उच्च राशि में होने से सब्जियां और दालों के दामों में कमी आ सकती है। खाने की चीजों की कीमतें सामान्य रहेंगी। चावल, मक्का, ज्वार, बाजरा, मूंगफली, दालें और सोयाबीन का उत्पादन बढ़ेगा और इनकी कीमतों से फायदा भी मिलेगा।

Featured Post

लोन होंगे सस्ते, RBI ने की रेपो रेट में कटौती 0.50%

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) बैंकों को दिए जाने वाले कर्ज की दर यानी रेपो रेट में 0.50% की कटौती की है। अब रेपो रेट 5.50% रह गया है। इससे बैं...