Tuesday, October 25, 2022

सूर्य ग्रहण के कारण 26 अक्टूबर को मनाया जायेगा इस बार गोवर्धन पूजा का पर्व

इस बार को गोवर्धन पूजा  26 अक्टूबर होगी। प्रतिवर्ष दीपावली के अगले दिन यानी कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा को गोवर्धन पूजा का पावन पर्व मनाया जाता है और इस हिसाब से आज यानी 25 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा होनी चाहिए थी क्योंकि 24 अक्टूबर को दीपावली थी किन्तु इस बार ऐसा नहीं है, क्योंकि 25 अक्टूबर की शाम आंशिक सूर्य ग्रहण होगा। इन दो पर्वों के बीच सूर्य ग्रहण और बुध, गुरु, शुक्र, शनि का अपनी-अपनी राशि में होना, ऐसा योग पिछले 1300 सालों में नहीं बना है। ये ग्रहण भारत के अधिकतर हिस्सों में दिखेगा। इस कारण इसका सूतक रहेगा जिसके कारण सभी धार्मिक मान्यताओं का पालन किया जाएगा। दिवाली की रात पूजन के बाद लक्ष्मी जी की चौकी सूतक लगने से पहले हटा लें या 25 को ग्रहण खत्म होने के बाद हटाएं। गोवर्धन पूजा के दिन 56 या 108 तरह के पकवानों का श्रीकृष्ण को भोग लगाना शुभ माना जाता है। इन पकवानों को 'अन्नकूट' कहते हैं। मान्यता यह है कि ब्रजवासियों की रक्षा के लिए भगवान श्रीकृष्ण ने अपनी दिव्य शक्ति से विशाल गोवर्धन पर्वत को छोटी उंगली में उठाकर हजारों जीव-जतुंओं और इंसानी जिंदगियों को भगवान इंद्र के कोप से बचाया था। श्रीकृष्‍ण ने इन्‍द्र के घमंड को चूर-चूर कर गोवर्धन पर्वत की पूजा की थी। इस दिन लोग अपने घरों में गाय के गोबर से गोवर्धन बनाते हैं। कुछ लोग गाय के गोबर से गोवर्धन का पर्वत मनाकर उसे पूजते हैं तो कुछ गाय के गोबर से गोवर्धन भगवान को जमीन पर बनाते हैं। 

गोवर्धन पूजा का शुभ मुहूर्त-

गोवर्धन पूजा प्रातःकाल मुहूर्त - 06:29 AM  से 08:43 AM 
अवधि - 02 घंटे 14 मिनट
प्रतिपदा तिथि प्रारम्भ - अक्टूबर 25, 2022 को 04:18 पी एम 
प्रतिपदा तिथि समाप्त - अक्टूबर 26, 2022 को 02:42 पी एम 


पूजा सामग्री

देवता को अर्पित की जाने वाली मिठाई, अगरबत्ती, फूल, ताजे फूलों से बनी माला, रोली, गोवर्धन पूजा सामग्री की सूची में चावल और गाय का गोबर सभी शामिल हैं। छप्पन भोग, जिसमें 56 विभिन्न खाद्य पदार्थ होते हैं, तैयार किया जाता है, और पंचामृत शहद, दही और चीनी का उपयोग करके बनाया जाता है।








Saturday, October 22, 2022

आज धनतेरस के दिन प्रधानमंत्री मोदी देंगे 75 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र

धनतेरस का दिन आज युवाओं के लिए अभूतपूर्व साबित होने वाला हैप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 11 बजे के समारोह के दौरान 75 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र देंगे। इसके साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी युवाओं से वर्चुअली बातचीत भी करेंगे। रिक्रूटमेंट ड्राइव के जरिए डेढ़ साल में, यानी दिसंबर 2023 तक 10 लाख युवाओं को नौकरी देने का लक्ष्य है।

ये नियुक्तियां केंद्र सरकार के 38 मंत्रालयों और विभागों में होंगी। ये सभी भर्तियां UPSC, SSC, रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) एवं अन्य केंद्रीय एजेंसियों के माध्यम से हो रही हैं। प्रधानमंत्री ने यह फैसला इसी साल जून में मंत्रालयों/विभागों में मैन पावर की समीक्षा करने के बाद लिया था।

अभी ग्रुप ए (गजेटेड) कैटेगरी में 23584, ग्रुप बी (गजेटेड) कैटेगरी में 26282, वहीं ग्रुप सी की नॉन गेजेटेड कैटेगरी में 8.36 लाख पोस्ट खाली हैं। अकेले रक्षा मंत्रालय में ग्रुप बी (नॉन गेजेटेड) के 39366 और ग्रुप सी के 2.14 लाख पद खाली हैं। रेलवे में ग्रुप सी के 2.91 लाख और गृह मंत्रालय में ग्रुप सी नॉन गेजेटेड कैटगरी के तहत 1.21 लाख पद खाली हैं।


Friday, October 21, 2022

लक्ष्मी पूजा के वक्त बुध-गुरु से दुर्लभ धन योग, अर्थव्यवस्था में भी सुधार की बड़ी सम्भावना, साथ ही साथ पांच राजयोग बनेंगे

साल 2022 में दीपावली 24 अक्टूबर को मनाई जाएगी। इस बार की दिवाली कई मायनों में अलग साबित होने वाली हैइस बार 24 अक्टूबर को कार्तिक अमावस्या की शुरुआत शाम 5:30 बजे के बाद शुरू होगी और लक्ष्मी पूजा के समय चित्रा नक्षत्र रहेगा साथ ही साथ पांच राजयोग बनेंगे। इनके साथ बुध, गुरु, शुक्र और शनि का दुर्लभ संयोग बनेगा जोकि सुख-समृद्धि देने वाला रहेगा।

आर्थिक सम्पन्नता आने की अपार सम्भावना 

चूँकि इस बार लक्ष्मी पूजा चित्रा नक्षत्र में होगी और इसके स्वामी मंगल हैं। इसी मंगल के कारण प्रॉपर्टी और इलेक्ट्रॉनिक कारोबार में तेजी आने के योग हैं। व्यापार का कारक बुध भी इस दिन उच्च राशि में रहेगा। इससे बड़े लेन-देन और निवेश के लिए पूरा साल शुभ होगा। बिजनेस में भी फायदा मिलेगा। बृहस्पति और शुक्र के कारण खरीदारी से सुख-समृद्धि बढ़ेगी। शनि के प्रभाव से खरीदी-बिक्री का फायदा लंबे समय तक मिलेगा ज्योतिषाचार्य पं. प्रफुल्ल भट्ट के मुताबिक इस बार दिवाली पर लाइन से चार ग्रह यानी बुध, गुरु, शुक्र और शनि खुद की राशियों में होंगे। इन ग्रहों का संयोग समृद्धि बढ़ाने का संकेत दे रहा है। साथ ही लक्ष्मी पूजा के वक्त बुध-गुरु से दुर्लभ धन योग भी बन रहा है। सितारों की ऐसी स्थिति पिछले 2000 सालों में अब तक नहीं बनी।

भारत के लिए भी सुखद संयोग 

बुध से आगे वाली राशि में सूर्य-शुक्र होने से आर्थिक उन्नति के योग बनेंगे। शुक्र और बुध से लोगों के बिजनेस में सुधार और आर्थिक मजबूती आएगी। गुरु और बुध अपनी राशियों में होकर आमने-सामने रहेंगे। इस विशेष धन योग के प्रभाव से भारत की व्यवसायिक स्थिति मजबूत होगी। मंदी दूर होगी। IT क्षेत्र के बाजार बढ़ेंगे। संचार के क्षेत्र में मजबूती आएगी। गुरु पर शनि की दृष्टि रहेगी। इसलिए दिवाली से करीब तीन महीने बाद चांदी की कीमत बढ़ेगी। बाकी धातुओं के दाम में उतार-चढ़ाव रहेगा।

केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, पुरी के ज्योतिषाचार्य डॉ. गणेश मिश्र बताते हैं कि इस दिवाली पर मालव्य, शश, गजकेसरी, हर्ष और विमल नाम के राजयोग बन रहे हैं। इन पांच शुभ योग में पूजा के साथ खरीदारी, लेन-देन, निवेश और नए कामों की शुरुआत शुभ रहेगी। इन योगों का शुभ फल पूरे साल दिखेगा।

अर्थव्यवस्था में भी सुधार की बड़ी सम्भावना 

दीपावली पर बुध का अपनी ही राशि में होना शुभ है। इससे देश की अर्थव्यवस्था में सकारात्मक बदलाव दिखेंगे। शनि भी अपनी ही राशि में होगा। शनि से वित्तीय स्थिति में सुधार होगा। निचले तबके के लोगों को रोजगार के अच्छे मौके मिलेंगे। राष्ट्रीय परियोजनाओं को सफलता मिलेगी। आर्थिक विकास के योग हैं।बृहस्पति से शुभ कामों में विकास होगा। शिक्षा और धार्मिक के विवाद खत्म होने की संभावना है। बड़े प्रशासनिक फैसले हो सकते हैं। अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदलेंगी। जिससे रुके हुए बड़े काम पूरे होंगे। प्रशासन पर आम लोगों का भरोसा बढ़ेगा। बुध के उच्च राशि में होने से सब्जियां और दालों के दामों में कमी आ सकती है। खाने की चीजों की कीमतें सामान्य रहेंगी। चावल, मक्का, ज्वार, बाजरा, मूंगफली, दालें और सोयाबीन का उत्पादन बढ़ेगा और इनकी कीमतों से फायदा भी मिलेगा।

Tuesday, October 18, 2022

रोज़र बिन्नी होंगे BCCI के नए बॉस

1983 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के सबसे सफल बॉलर रहे, 67 वर्षीय रोजर बिन्नी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के नए बॉस बन गए हैं वह BCCI के 36वें प्रेसिडेंट हैं। बोर्ड की AGM में मंगलवार को बिन्नी को प्रेसिडेंट चुना गया।बैठक में सचिव जय शाह, पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली, उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला, कोषाध्यक्ष अरुण सिंह धूमल और रोजर बिन्नी भी मौजूद थे।इस पद के रोज़र बिन्नी एक मात्र उम्मीदवार थे। वह निर्विरोध चुनाव जीत गए। बिन्नी अपने हालिया कार्यकाल में कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ के अध्यक्ष रहे थे और अब BCCI अध्यक्ष बनने के बाद वो राज्य निकाय में अपना पद छोड़ देंगे।रोज़र बिन्नी भारतीय क्रिकेट टीम में खेलने वाले पहले एंग्लो-इंडियन प्लेयर थे। रोजर बिन्नी ने 1977 में कर्नाटक टीम के लिए केरल के खिलाफ 211 रन बनाए थे। इसके बाद उनका नाम डोमेस्टिक क्रिकेट में चलने लगा।रोजर बिन्नी का जन्म कर्नाटक के बेंगलुरु में हुआ था।ऑलराउंडर बिन्नी ने 1979 में बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में पाकिस्तान के खिलाफ नेशनल टीम के लिए डेब्यू किया था। उन्होंने भारतीय टीम के लिए 27 टेस्ट और 72 वन-डे मैच खेले हैं। रोजर बिन्नी ने अपना आखिरी मैच 9 अक्टूबर 1987 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था।

रोज़र बिन्नी 



Sunday, October 16, 2022

टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के पहले मैच में ही उलट फेर, नामीबिया ने श्रीलंका को 55 रनों से हराया

टी-20 वर्ल्ड कप 2022 का पहला मैच ही बड़ा उलट फेर वाला साबित हुआ। पहले ही मैच में रविवार को क्वालिफाइंग मुकाबले में नामीबिया ने श्रीलंका जैसी दिग्गज टीम को 55 रनों से हरा दिया। नामीबिया ने 164 का टारगेट दिया था। श्रीलंका की पूरी टीम 108 रनों पर सिमट गई  लेकिन नामीबिया के खिलाड़ियों ने मैच का पासा पलट दिया। जेन फ्राईलिंक और जेजे स्मिट ने 69 रनों की पार्टनरशिप की। दोनों ने अहम मौकों पर श्रीलंका के 3 अहम विकेट भी चटकाए। इस जीत के हीरो जेन फ्राईलिंक रहे। उन्होंने बैट-बॉल दोनों से परफॉर्म किया। 28 साल के फ्राईलिंक ने पहले तो 44 रनों की पारी खेली। फिर 2 अहम विकेट भी चटकाए। उनके अलावा डेविड विसे, बर्नार्ड शोल्ट्ज़ और बेन शिकोंगो को भी दो-दो विकेट मिले। फ्राईलिंक को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।


Friday, October 14, 2022

उज्जैन रेलवे स्टेशन से महाकाल मंदिर तक 2 किलोमीटर लम्बाई के रोप-वे टेंडर को मिलेगी मंजूरी

मध्यप्रदेश में उज्जैन रेलवे स्टेशन से महाकाल मंदिर तक 2 किलोमीटर लम्बाई के रोप-वे टेंडर को 209 करोड़ रूपये की मंजूरी दी गई है। इसके निर्माण से रेलवे स्टेशन से महाकाल मंदिर तक की दूरी 5 मिनट में तय होगी।

केन्द्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी ने यह जानकारी अपने ट्वीट में दी है। ट्वीट के अनुसार जुलाई-2023 से रोप-वे का निर्माण कार्य शुरू होगा। रोप-वे स्टेशन में लोगों के लिये फूड जोन, प्रतीक्षालय, शौचालय के साथ बस और कार पार्किंग की सुविधा भी मिलेगी।

श्रद्धालुओं के लिए “महाकाल लोक’’ सुबह 6 से रात 11 बजे तक खुला रहेगा

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया है कि उज्जैन स्थित श्री महाकाल लोक, सुबह 6 बजे से श्री महाकालेश्वर ज्योर्तिलिंग की शयन आरती तक अर्थात 11 बजे तक श्रद्धालुओं के लिए खुला रहेगा। श्री महाकाल लोक में प्रवेश रात में 10 बजे तक दिया जाएगा।



नशामु‍क्ति के लिये व्यापक तौर पर चल रहा है जागरूकता कार्यक्रम

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देशानुसार प्रदेश को नशामुक्त बनाने के लिये नशा माफियाओं के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही की जा रही है। साथ ही नशामुक्ति के लिये आमजन को जागरूक करने भी व्यापक जागरूकता कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं। अभियान प्रारंभ होने से अब तक 3,438 कार्यक्रम हुए हैं। शराब माफियाओं के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करते हुए 64 हजार 398 लीटर अवैध शराब जप्त की गई है। नशामुक्ति के विरूद्ध लोगों को जागरूक करने गुरूवार को प्रदेश में 806 कार्यक्रम किये गये। विभिन्न स्थानों पर पुलिस ने विद्यालयों, महाविद्यालयों, सामाजिक संस्थाओं आदि के साथ मिल कर लोगों को जागरूक करने कार्य किया। सर्वाधिक जन-जागरूकता के 154 कार्यक्रम इंदौर जोन में हुए। इंदौर कमिश्नरेट में 22, भोपाल जोन में 58, भोपाल कमिश्नरेट में 13, ग्वालियर जोन में 7, नर्मदापुरम जोन में 56, बालाघाट जोन में 55, चम्बल जोन में 15, जबलपुर जोन में 66, रीवा जोन में 95, शहडोल जोन में 94, सागर जोन में 35 और उज्जैन जोन में 136 नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम किये गये।


इस क्रम में एनडीपीएस एक्ट में 103 प्रकरण में 110 आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए 424.061 ग्राम मादक पदार्थों की जप्ती की गई। अब तक 862.597 ग्राम मादक पदार्थ जप्त किये जा चुके हैं। एक हजार 477 आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए 1246 प्रकरण बना कर 8226 लीटर अवैध शराब जप्त की गई। अब तक 8571 प्रकरण में 8844 लोगों के विरूद्ध कार्यवाही कर 64 हजार 398 लीटर अवैध शराब जप्त की गई है।प्रदेश में सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीने वाले 498 लोगों के विरूद्ध 471 प्रकरण दर्ज किये गये हैं। अब तक 2071 प्रकरण में 2191 लोगों के विरूद्ध कार्यवाही हुई है। शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरूद्ध गुरूवार को 200 प्रकरण में 200 लोगों को आरोपी बनाया गया है। अब तक 1097 प्रकरण में 1103 आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही की गई है। धूम्रपान निषेध कानून में अब तक 1984 लोगों के विरुद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की गई है। प्रदेश में अवैध मादक पदार्थों का नशा कराने वाले 7199 और अवैध शराब पिलाने वाले 11 हजार 307 स्थानों पर सघन जाँच की गई।

Featured Post

लोन होंगे सस्ते, RBI ने की रेपो रेट में कटौती 0.50%

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) बैंकों को दिए जाने वाले कर्ज की दर यानी रेपो रेट में 0.50% की कटौती की है। अब रेपो रेट 5.50% रह गया है। इससे बैं...