Tuesday, October 18, 2022

रोज़र बिन्नी होंगे BCCI के नए बॉस

1983 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के सबसे सफल बॉलर रहे, 67 वर्षीय रोजर बिन्नी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के नए बॉस बन गए हैं वह BCCI के 36वें प्रेसिडेंट हैं। बोर्ड की AGM में मंगलवार को बिन्नी को प्रेसिडेंट चुना गया।बैठक में सचिव जय शाह, पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली, उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला, कोषाध्यक्ष अरुण सिंह धूमल और रोजर बिन्नी भी मौजूद थे।इस पद के रोज़र बिन्नी एक मात्र उम्मीदवार थे। वह निर्विरोध चुनाव जीत गए। बिन्नी अपने हालिया कार्यकाल में कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ के अध्यक्ष रहे थे और अब BCCI अध्यक्ष बनने के बाद वो राज्य निकाय में अपना पद छोड़ देंगे।रोज़र बिन्नी भारतीय क्रिकेट टीम में खेलने वाले पहले एंग्लो-इंडियन प्लेयर थे। रोजर बिन्नी ने 1977 में कर्नाटक टीम के लिए केरल के खिलाफ 211 रन बनाए थे। इसके बाद उनका नाम डोमेस्टिक क्रिकेट में चलने लगा।रोजर बिन्नी का जन्म कर्नाटक के बेंगलुरु में हुआ था।ऑलराउंडर बिन्नी ने 1979 में बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में पाकिस्तान के खिलाफ नेशनल टीम के लिए डेब्यू किया था। उन्होंने भारतीय टीम के लिए 27 टेस्ट और 72 वन-डे मैच खेले हैं। रोजर बिन्नी ने अपना आखिरी मैच 9 अक्टूबर 1987 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था।

रोज़र बिन्नी 



No comments:

Post a Comment

Featured Post

अमेरिकी जस्टिस डिपार्टमेंट की जांच में गौतम अडाणी और भतीजे सागर अडाणी के खिलाफ भ्रष्टाचार के नहीं मिले सबूत

अडाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी और भतीजे सागर अडाणी के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों पर अमेरिकी जस्टिस डिपार्टमेंट की जांच में कोई सबूत नहीं ...