Wednesday, October 12, 2022

केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में की जाएंगी करीब 20,000 पदों पर भर्तियां

SSC यानी कि स्टाफ सेलेक्शन कमीशन ने भर्तियों का पिटारा खोल दिया है ये भर्तियों कम्बाइंड ग्रेजुएट लेवल (CGL) के लिए भर्ती निकली है। जिसके तहत केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में करीब 20,000 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए कैंडिडेट्स SSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। हर साल  होने वाली इस सीजीएल परीक्षा के जरिए विभिन्न केंद्रीय मंत्रालयों, विभागों, संगठनों और एजेंसियों में ग्रुप बी और सी के पदों पर हजारों भर्ती की जाती है। इस बार SSC ने इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए ग्रुप बी और ग्रुप सी के लगभग 20,000 पदों पर भर्तियों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।इस एग्जाम के लिए मिनिमम क्वालिफिकेशन ग्रेजुएशन है। इस साल स्टाफ सेलेक्शन कमीशन केवल टियर 1 और टियर 2 के आधार पर अभ्यर्थियों का चयन किया जायेगा। टियर 3 और टियर 4 को अब टियर 2 में ही मिला दिया गया है। ऐसे में टियर 2 में तीन पेपर लिए जाएंगे, जिनमें सभी पद के लिए पेपर जरूरी होंगे। अगर बात की जाए ऐज लिमिट की तो कैंडिडेट की उम्र 18 से 30 साल के बीच होनी चाहिए। आयु सीमा की गणना 1 जनवरी 2022 के हिसाब से की जाएगी।

अधिक जानकारी के लिए एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.nic.in एक्स्प्लोर करें 


    Tuesday, October 11, 2022

    क्या दुनिया एक बार फिर से एटॉमिक वॉर की तरफ बढ़ रही है ?


    क्या दुनिया एक बार फिर से एटॉमिक वॉर की तरफ बढ़ रही है ? अमेरिका के क्रिया कलाप और आँकड़े तो ऐसा ही इशारा कर रहे हैंअभी 2 अक्टूबर 2022 को ही अमेरिकी सरकार ने 2,389 करोड़ रुपए की आयोडीन दवा खरीदने का ऐलान किया। इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि अमेरिका में एक साथ इतनी ज्यादा आयोडीन गोली की खरीददारी हुई है।उधर बाइडन सरकार का भी कहना है कि ये गोलियाँ केमिकल, बायोलॉजिकल, रेडियोलॉजिकल और न्यूक्लियर हमले से बचने के लिए ये दवाइयां खरीदी गई हैं।

    बात सिर्फ अमेरिका तक ही सीमित नहीं है, यूरोप में भी तेजी से परमाणु दवाओं की बिक्री बढ़ी है। रूस और यूक्रेन से सटे देश पोलैंड की राजधानी वॉरसॉ में इस तरह की दवाइयों के वितरण के लिए 600 से ज्यादा डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर बनाए गए हैं।पोलैंड के सभी 16 प्रोविंस में इस तरह के डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर बनाए गए हैं। मालोपोल्स्का प्रांत में 34 लाख आबादी के लिए सरकार ने 55 लाख आयोडीन की गोलियां भेजी हैं। पोमेरानिया में 23 लाख आबादी के लिए 40 लाख गोलियों का स्टॉक रखा गया है।रूस-यूक्रेन जंग शुरू होने के बाद फिनलैंड में मार्च 2022 में एक सप्ताह में 90 हजार से ज्यादा पैकेट पौटैशियम आयोडाइड की दवा बिक रही थीं। पुतिन और बाइडन के बयान के बाद एक बार फिर से यहां आयोडीन दवा की बिक्री में वृद्धि हुई है।

    ब्रिटेन में भी सिचुएशन काफी सिमिलर ही। ऑक्सफोर्ड हेल्थ कंपनी ने बताया है कि यहां पोटैशियम आयोडाइड 150mg दवा की बिक्री काफी तेजी से बढ़ी है। दवा से जुड़ी जानकारी के लिए अक्टूबर की शुरुआत में कंपनी की वेबसाइट पर अचानक से पेज व्यूज में 15,000% की बढ़ोतरी हुई है।इसके साथ ही साथ यूरोपियन यूनियन ने भी प्रेस रिलीज कर यूक्रेन को 55 लाख पोटैशियम आयोडाइड की गोली भेजने की बात कही है। 

    पोटैशियम आयोडाइड दवा की कीमत में भी जबरदस्त उछाल आया है। पिछले साल अमेज़न पर जो दवा करीब 2400 रुपए में मिल रही थी आज उसी दवा की 180 गोलियाँ अमेज़न पर ही करीब 5771 रुपये में मिल रही है

    1986 में उत्तरी यूक्रेन के प्रिपायत में चेर्नोबिल न्यूक्लियर प्लांट में विस्फोट हुआ था। तब हिरोशिमा में परमाणु हमले से निकले रेडिएशन के मुकाबले चेर्नोबिल में 400 गुना ज्यादा रेडिएशन हुआ था। तब लोगों की जान बचाने के लिए पोटैशियम आयोडाइड टैबलेट बांटे गए थे।

    2011 में जापान में आए भूकंप और सुनामी की वजह से फुकुशिमा न्‍यूक्लियर पॉवर प्‍लांट को नुकसान हुआ था। इस समय जापान के लोगों ने जान बचाने के लिए ये दवा खरीदी थी। सिर्फ जापान ही नहीं अमेरिका में भी तब आयोडीन दवा की बिक्री बढ़ी थी।


    Monday, October 10, 2022

    नहीं रहे धरतीपुत्र, आज सुबह 8 बजकर 16 मिनट पर गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

    धरतीपुत्र के नाम से विख्यात समाजवादी पार्टी के संस्थापक और संरक्षक श्री मुलायम सिंह यादव सोमवार 10 अक्टूबर 2022 को पूरे उत्तर प्रदेश को अपूरणीय क्षति देकर स्वर्गवासी हो गए। उन्होंने सुबह 8 बजकर 16 मिनट पर गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली। श्री मुलायम सिंह यादव काफी समय से बीमार चल रहे थे, 82 वर्षीय श्री मुलायम सिंह यूरिन इन्फेक्शन के चलते 26 सितंबर से मेदांता अस्पताल में भर्ती थे।मुलायम को 2 अक्टूबर को ऑक्सीजन लेवल कम होने के बाद ICU में शिफ्ट किया गया था। उन्हें यूरिन में इन्फेक्शन के साथ ही ब्लड प्रेशर की समस्या बढ़ गई थी। बाद में उन्हें वेंटिलेटर पर शिफ्ट कर दिया गया था। अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी के ट्विटर हैंडल पर मुलायम के निधन की जानकारी दी।युवा अवस्था में पहलवानी का शौक रखने वाले मुलायम सिंह ने 55 साल तक राजनीति की।मुलायम सिंह ने 1967 में 28 साल की उम्र में जसवंतनगर सीट से पहली बार विधायकी का चुनाव जीता था।

    सोर्स : इंटरनेट 
    नेताजी के नाम से मशहूर मुलायम सिंह सात बार लोकसभा सांसद और नौ बार विधायक चुने गए। यहाँ ये बात गौर करने वाली है कि उनके परिवार में कोई राजनीतिक बैकग्राउंड से नहीं था।माननीय मुलायम सिंह 03 बार उत्तर प्रदेश के मुक्यमंत्री रहे 5 दिसंबर 1989 को मुलायम पहली बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने। बाद में वे दो बार और प्रदेश के CM रहे। उन्होंने केंद्र में देवगौड़ा और गुजराल सरकार में रक्षा मंत्री की जिम्मेदारी भी संभाली। मुलायम की पार्थिव देह सैफई ले जाई जाएगी। मंगलवार को दोपहर 3 बजे उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। 




    उनके निधन से पूरा देश स्तब्ध हैराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन को देश के लिए ‘‘अपूरणीय क्षति’’ बताया। 

    मुर्मू ने ट्वीट किया, ‘‘मुलायम सिंह यादव का निधन देश के लिए अपूरणीय क्षति है। साधारण परिवेश से आए मुलायम सिंह यादव जी की उपलब्धियां असाधारण थीं।’’

    राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘ ‘धरती पुत्र’ मुलायम जी जमीन से जुड़े दिग्गज नेता थे। उनका सम्मान सभी दलों के लोग करते थे। उनके परिवार-जन एवं समर्थकों के प्रति मेरी गहन शोक-संवेदनाएं।’’

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विटर पर मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि दी। उनके साथ अपनी कई तस्वीरें पोस्ट कीं। लिखा- मुलायम जमीन से जुड़े नेता थे, जो लोगों की मुश्किलों को समझते थे। उन्होंने अपनी जिंदगी लोकनायक जयप्रकाश और डॉ. लोहिया के विचारों के लिए समर्पित कर दी। इमरजेंसी के दौरान वे लोकतंत्र के अहम सैनिक थे। रक्षा मंत्री के तौर पर उन्होंने सशक्त भारत के लिए काम किया।

    प्रधानमंत्री ने लिखा- जब मैं मुख्यमंत्री था, तब मेरी कई बार मुलायम सिंह यादव जी से बातचीत हुई। हमारा करीबी जुड़ाव चलता रहा और मैं हमेशा ही उनके विचार जानने के लिए तत्पर रहता था। मुलायमजी के निधन से मुझे दुख है। उनके परिवार और लाखों समर्थकों के प्रति मेरी संवेदनाए हैं। ओम शांति..

    पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने अखिलेश यादव को पत्र लिखा

    पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव को पत्र लिखा। 

     

    Friday, October 7, 2022

    बेलारूस के ह्यूमन राइट्स एडवोकेट आलिस बिलिआत्स्के को वर्ष 2022 के शांति के नोबेल पुरस्कार से नवाज़ा गया

    वर्ष 2022 के नोबेल पीस प्राइज की घोषणा कर दी गयी हैनॉर्वे की राजधानी ओस्लो में इस पुरस्कार का ऐलान किया गया।शांति पुरस्कार नॉर्वे में प्रदान किया जाता है। बाकी सभी कैटेगरीज के प्राइज स्टॉकहोम में दिए जाते हैं। नोबेल वीक 3 अक्टूबर को शुरू हुआ और 10 अक्टूबर तक चलेगा। 7 दिन में कुल 6 प्राइज अनाउंस होते हैं। इस साल के नोबेल पीस प्राइज (नोबेल शांति पुरस्कार 2022) के लिए एक व्यक्ति और दो संगठनों का चुनाव किया गया है।नोबेल कमेटी के मुताबिक- इस साल कुल 340 व्यक्ति या संस्थाओं ने शांति पुरस्कार के लिए नॉमिनेशन फाइल किए। इनमें 251 व्यक्ति और 92 ऑर्गनाइजेशन हैं।पिछले साल यानी 2021 में 329 नॉमिनेशन मिले थे। इस साल 343 का आंकड़ा नोबेल पीस प्राइज नॉमिनेशन के इतिहास में दूसरा सबसे बड़ा आंकड़ा है। इसके पहले 2016 में इस कैटेगरी के लिए 376 नॉमिनेशन प्राप्त हुए थे। इन नामों को 50 साल तक पब्लिक यानी सार्वजनिक नहीं किया जा सकता। इस बार बेलारूस के ह्यूमन राइट्स एडवोकेट आलिस बिलिआत्स्के को इस साल के नोबेल पीस प्राइज के लिए चुना गया है।

    आलिस बिलिआत्स्के
    आलिस ने 1980 में बेलारूस की तानाशाही के खिलाफ डेमोक्रेसी मूवमेंट का आगाज किया। आलिस आज भी अपने ही देश में सच्चा लोकतंत्र बहाल करने की जंग लड़ रहे हैं।आलिस ने विसाना नाम का संगठन तैयार किया। यह ऑर्गनाइजेशन जेल में बंद लोकतंत्र समर्थकों को कानूनी मदद मुहैया कराता है। 2011 से 2014 तक आलिस जेल में रहे। 2020 में उन्हें फिर अरेस्ट कर लिया गया और अब तक जेल में हैंआलिस के अलावा रशियन ह्यमून राइट्स ऑर्गनाइजेशन मेमोरियल और यूक्रेनियन ह्यूमन राइट्स ऑर्गनाइजेशन सेंटर फॉर सिविल लिबर्टीज को दिया गया है। ये दोनों ही संस्थान मानवाधिकार के लिए काम करते हैं। रूस का ह्यूमन राइट्स ऑर्गनाइजेशन मेमोरियल 1987 में बना था। इसके फाउंडर मेंबर्स में नोबेल पीस प्राइज विजेता एंद्रेई सखारोव और ह्यूमन राइट्स एडवोकेट स्वेतलाना गनुशकिना भी थे।यह दौर उस समय का है जब सोवियत संघ अस्तित्व में था।सोवियत संघ के 15 हिस्सों में बिखरने के बाद यह रूस का सबसे बड़ा मानवाधिकार संगठन बना। इसने स्टालिन के दौर से अब तक पॉलिटिकल प्रिजनर या राजनैतिक कैदियों के लिए आवाज उठाई। रूस ने जब चेचेन्या पर हमला किया और 2009 में इस संगठन की नतालिया एस्तेमिरोवा मारी गईं तो इस संगठन ने विश्व स्तर पर आवाज उठाई। रूसी सरकार इसे विदेशी जासूसों का संगठन बताती है। सेंटर फॉर सिविल लिबर्टीज, यूक्रेन की राजधानी कीव में 2007 में बना। मकसद यूक्रेन में लोकतंत्र को मजबूत करना था। इस संगठन का कहना है कि यूक्रेन में अब भी सही मायनों में लोकतंत्र मौजूद नहीं है। इस ऑर्गनाइजेशन की मांग है कि यूक्रेन को इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट का हिस्सा बनना चाहिए। इसी साल फरवरी में जब रूस ने यूक्रेन पर हमला किया तो इस संगठन वॉर क्राइम के मामलों की जांच की। अब यह मामले इंटरनेशनल कोर्ट में दायर किए जा रहे हैं।
    3 अक्टूबर को शुरू हुए नोबेल पुरस्कार वीक में साल 2022 का साहित्य का नोबेल पुरस्कार फ्रांस की लेखिका 82 साल की एनी एर्नेक्स को दिए जाने का ऐलान किया गया है। एनी ने करीब 40 किताबें लिखी हैं। इनमें से 90% फ्रेंच में है। कुछ का अंग्रेजी में अनुवाद किया गया। इनमें पैशन सिम्पल, ला पैलेस, द इयर्स, ए फ्रोजन वुमन, हैपनिंग्स और डू वॉट ऑर द एल्स शामिल हैं।







    Thursday, October 6, 2022

    07 अक्टूबर, 2022 तक भर सकते हैं गेट 2023 के एप्लीकेशन फॉर्म्स

    GATE Aspirants के लिए गेट 2023 एग्जाम में रजिस्ट्रेशन की कल यानि 07 अक्टूबर, 2022 लास्ट डेट है।इसके पहले लास्ट डेट 04 अक्टूबर थी कैंडिडेट्स अब बिना लेट फीस के साथ इस परीक्षा के लिए 07 अक्टूबर, 2022 तक अप्लाई कर सकते हैं। लेट फीस के साथ लास्ट डेट 14 अक्टूबर निर्धारित की गयी हैमहिला / एससी / एसटी / पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए गेट 2023 की रजिस्ट्रेशन फीस 850 रुपये है। जबकि अन्य सभी उम्मीदवारों को गेट 2023 आवेदन पत्र जमा करने के लिए 1,700 रुपये देना होगा।इस बार गेट 2023 परीक्षा का आयोजन 4, 5, 11 और 12 फरवरी को होगा। यह एग्जाम कंप्यूटर आधारित परीक्षा यानी कि (सीबीटी) मोड में की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए इंडियन इंस्ट्टीयूट ऑफ टेक्नोलॉजी, कानपुर की ऑफिशियल वेबसाइट https://www.iitk.ac.in विजिट की जा सकती है। 

    ऑनलाइन ऐसे करें आवेदन

    1. www.gate.iitk.ac.in पर क्लिक करें।
    2. सभी इम्पोर्टेन्ट डिटेल्स के साथ गेट आवेदन पत्र 2023 भरें।
    3. स्कैन डॉक्यूमेंटंस की गई कॉपी को अपलोड करें।
    4. ऑनलाइन मोड में गेट रजिस्ट्रेशन फीस भरें।
    5. गेट 2023 के भरे हुए आवेदन पत्र को एक बार चेक कर लें।
    6. गेट रजिस्ट्रेशन 2023 जमा करें।
    7. लास्ट में फ्यूचर में कोई प्रॉब्लम न आये इसके लिए एक प्रिंटआउट जरूर लें।



    साल 2022 का साहित्य का नोबेल पुरस्कार फ्रांस की एनी एर्नेक्स को

    3 अक्टूबर को शुरू हुए नोबेल पुरस्कार वीक में साल 2022 का साहित्य का नोबेल पुरस्कार फ्रांस की लेखिका 82 साल की एनी एर्नेक्स को दिए जाने का ऐलान किया गया है। एनी ने करीब 40 किताबें लिखी हैं। इनमें से 90% फ्रेंच में है। कुछ का अंग्रेजी में अनुवाद किया गया। इनमें पैशन सिम्पल, ला पैलेस, द इयर्स, ए फ्रोजन वुमन, हैपनिंग्स और डू वॉट ऑर द एल्स शामिल हैं।नोबेल पुरस्कार  की वेबसाइट के मुताबिक- एनी बहुत आसान भाषा में गंभीर मुद्दों पर बात करती हैं और उनके लेखन में साहस के साथ साथ संवेदना भी नजर आती है।एनी ने अपने साहित्य में समाज के हर वर्ग और तबके को शामिल किया है। स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम में नोबेल प्राइज वीक 2022 के चौथे दिन इस प्राइज का ऐलान किया गया। 7 दिन चलने वाले इस इवेंट में कुल 6 प्राइज अनाउंस होते हैं। सबसे आखिर में इकोनॉमिक्स कैटेगरी का नोबेल अनाउंस किया जाता। इस सप्ताह सिर्फ पुरस्कार जीतने वाले व्यक्ति या संस्थान के नामों का ऐलान होगा। दिसंबर में इन्हें प्राइज दिए जाएंगे।कोविड की वजह से 2020-21 के विजेता स्टॉकहोम नहीं पहुंच पाए थे। कमेटी ने इस बार इन दो साल के विजेताओं को भी स्टॉकहोम इनवाइट किया है।


    Monday, October 3, 2022

    नहीं मिल रहे हैं विस्टाडोम कोच को पैसेंजर्स।


    बहुत ज़ोर शोर से शुरू किया विस्टाडोम कोच आज यात्रियों के बिना अपने सफ़र पर अग्रसर है। रानी कमलापति और जबलपुर के बीच चलने वाली जन शताब्दी एक्सप्रेस में यात्रियों को लुभाने के लिए विस्टाडोम कोच लगाया गया था। लेकिन अधिक किराये की वजह से यह कोच यात्रियों की बेरुख़ी का शिकार है। नर्मदा प्रदेश के रिपोर्टर ने आज रानी कमलापति स्टेशन से होशंगाबाद के बीच सफ़र किया तो कुल 06 यात्री पूरे डिब्बे में यात्रा करते हुए दिखायी दिये। रेलवे यात्री किराए में कमी करके इस डिब्बे में यात्रियों की संख्या बढ़ा सकता है।


    Featured Post

    लोन होंगे सस्ते, RBI ने की रेपो रेट में कटौती 0.50%

    रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) बैंकों को दिए जाने वाले कर्ज की दर यानी रेपो रेट में 0.50% की कटौती की है। अब रेपो रेट 5.50% रह गया है। इससे बैं...