Thursday, October 6, 2022

साल 2022 का साहित्य का नोबेल पुरस्कार फ्रांस की एनी एर्नेक्स को

3 अक्टूबर को शुरू हुए नोबेल पुरस्कार वीक में साल 2022 का साहित्य का नोबेल पुरस्कार फ्रांस की लेखिका 82 साल की एनी एर्नेक्स को दिए जाने का ऐलान किया गया है। एनी ने करीब 40 किताबें लिखी हैं। इनमें से 90% फ्रेंच में है। कुछ का अंग्रेजी में अनुवाद किया गया। इनमें पैशन सिम्पल, ला पैलेस, द इयर्स, ए फ्रोजन वुमन, हैपनिंग्स और डू वॉट ऑर द एल्स शामिल हैं।नोबेल पुरस्कार  की वेबसाइट के मुताबिक- एनी बहुत आसान भाषा में गंभीर मुद्दों पर बात करती हैं और उनके लेखन में साहस के साथ साथ संवेदना भी नजर आती है।एनी ने अपने साहित्य में समाज के हर वर्ग और तबके को शामिल किया है। स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम में नोबेल प्राइज वीक 2022 के चौथे दिन इस प्राइज का ऐलान किया गया। 7 दिन चलने वाले इस इवेंट में कुल 6 प्राइज अनाउंस होते हैं। सबसे आखिर में इकोनॉमिक्स कैटेगरी का नोबेल अनाउंस किया जाता। इस सप्ताह सिर्फ पुरस्कार जीतने वाले व्यक्ति या संस्थान के नामों का ऐलान होगा। दिसंबर में इन्हें प्राइज दिए जाएंगे।कोविड की वजह से 2020-21 के विजेता स्टॉकहोम नहीं पहुंच पाए थे। कमेटी ने इस बार इन दो साल के विजेताओं को भी स्टॉकहोम इनवाइट किया है।


No comments:

Post a Comment

Featured Post

यूरोपीय देशों स्पेन, पुर्तगाल और फ्रांस में सोमवार 28 अप्रैल को भारतीय समयानुसार शाम 4 बजे हुआ ब्लैकआउट

यूरोपीय देशों के लिए आज का दिन बड़ा ही भयवाह साबित हुआ । आज यानि सोमवार 28 अप्रैल को  यूरोपीय  देश स्पेन, पुर्तगाल और फ्रांस में सोमवार को भा...