Monday, April 21, 2025

अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस आज से 4 दिन के लिए भारत में

अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस आज सोमवार 21 अप्रैल को पत्नी और बच्चों के साथ भारत पहुंच गए हैं। उनके साथ पत्नी उषा वेंस और तीनों बच्चों- इवान, विवेक और मीराबेल के साथ 4 दिन भारत में रहेंगे। उपराष्ट्रपति बनने के बाद यह जेडी वेंस का पहला आधिकारिक भारत दौरा है।

वेंस का प्लेन सुबह 9:45 बजे दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर उतरा। यहां केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने उन्हें रिसीव किया। एयरपोर्ट पर ही उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। वेंस, उनकी पत्नी और बच्चों के सामने कलाकारों ने पारंपरिक नृत्य पेश किया। अमेरिकी उपराष्ट्रपति यहां से अक्षरधाम मंदिर जाएंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम को अमेरिकी उपराष्ट्रपति को डिनर देंगे। वेंस विदेश मंत्री एस जयशंकर, NSA अजित डोभाल, विदेश सचिव विक्रम मिस्री और अमेरिका में भारतीय राजदूत विनय मोहन क्वात्रा से मुलाकात करेंगे।

                                                        (सोर्स : इंटरनेट)

No comments:

Post a Comment

Featured Post

'पहलगाम के दोषियों को मिट्टी में मिलाने का समय आ गया है, आतंकियों को कल्पना से भी बड़ी सजा मिलकर रहेगी: प्रधानमंत्री मोदी

'पहलगाम के दोषियों को मिट्टी में मिलाने का समय आ गया है। आतंकियों को कल्पना से भी बड़ी सजा मिलकर रहेगी।' यह सन्देश बड़े ही खुले शब्दों...