Friday, October 21, 2022

लक्ष्मी पूजा के वक्त बुध-गुरु से दुर्लभ धन योग, अर्थव्यवस्था में भी सुधार की बड़ी सम्भावना, साथ ही साथ पांच राजयोग बनेंगे

साल 2022 में दीपावली 24 अक्टूबर को मनाई जाएगी। इस बार की दिवाली कई मायनों में अलग साबित होने वाली हैइस बार 24 अक्टूबर को कार्तिक अमावस्या की शुरुआत शाम 5:30 बजे के बाद शुरू होगी और लक्ष्मी पूजा के समय चित्रा नक्षत्र रहेगा साथ ही साथ पांच राजयोग बनेंगे। इनके साथ बुध, गुरु, शुक्र और शनि का दुर्लभ संयोग बनेगा जोकि सुख-समृद्धि देने वाला रहेगा।

आर्थिक सम्पन्नता आने की अपार सम्भावना 

चूँकि इस बार लक्ष्मी पूजा चित्रा नक्षत्र में होगी और इसके स्वामी मंगल हैं। इसी मंगल के कारण प्रॉपर्टी और इलेक्ट्रॉनिक कारोबार में तेजी आने के योग हैं। व्यापार का कारक बुध भी इस दिन उच्च राशि में रहेगा। इससे बड़े लेन-देन और निवेश के लिए पूरा साल शुभ होगा। बिजनेस में भी फायदा मिलेगा। बृहस्पति और शुक्र के कारण खरीदारी से सुख-समृद्धि बढ़ेगी। शनि के प्रभाव से खरीदी-बिक्री का फायदा लंबे समय तक मिलेगा ज्योतिषाचार्य पं. प्रफुल्ल भट्ट के मुताबिक इस बार दिवाली पर लाइन से चार ग्रह यानी बुध, गुरु, शुक्र और शनि खुद की राशियों में होंगे। इन ग्रहों का संयोग समृद्धि बढ़ाने का संकेत दे रहा है। साथ ही लक्ष्मी पूजा के वक्त बुध-गुरु से दुर्लभ धन योग भी बन रहा है। सितारों की ऐसी स्थिति पिछले 2000 सालों में अब तक नहीं बनी।

भारत के लिए भी सुखद संयोग 

बुध से आगे वाली राशि में सूर्य-शुक्र होने से आर्थिक उन्नति के योग बनेंगे। शुक्र और बुध से लोगों के बिजनेस में सुधार और आर्थिक मजबूती आएगी। गुरु और बुध अपनी राशियों में होकर आमने-सामने रहेंगे। इस विशेष धन योग के प्रभाव से भारत की व्यवसायिक स्थिति मजबूत होगी। मंदी दूर होगी। IT क्षेत्र के बाजार बढ़ेंगे। संचार के क्षेत्र में मजबूती आएगी। गुरु पर शनि की दृष्टि रहेगी। इसलिए दिवाली से करीब तीन महीने बाद चांदी की कीमत बढ़ेगी। बाकी धातुओं के दाम में उतार-चढ़ाव रहेगा।

केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, पुरी के ज्योतिषाचार्य डॉ. गणेश मिश्र बताते हैं कि इस दिवाली पर मालव्य, शश, गजकेसरी, हर्ष और विमल नाम के राजयोग बन रहे हैं। इन पांच शुभ योग में पूजा के साथ खरीदारी, लेन-देन, निवेश और नए कामों की शुरुआत शुभ रहेगी। इन योगों का शुभ फल पूरे साल दिखेगा।

अर्थव्यवस्था में भी सुधार की बड़ी सम्भावना 

दीपावली पर बुध का अपनी ही राशि में होना शुभ है। इससे देश की अर्थव्यवस्था में सकारात्मक बदलाव दिखेंगे। शनि भी अपनी ही राशि में होगा। शनि से वित्तीय स्थिति में सुधार होगा। निचले तबके के लोगों को रोजगार के अच्छे मौके मिलेंगे। राष्ट्रीय परियोजनाओं को सफलता मिलेगी। आर्थिक विकास के योग हैं।बृहस्पति से शुभ कामों में विकास होगा। शिक्षा और धार्मिक के विवाद खत्म होने की संभावना है। बड़े प्रशासनिक फैसले हो सकते हैं। अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदलेंगी। जिससे रुके हुए बड़े काम पूरे होंगे। प्रशासन पर आम लोगों का भरोसा बढ़ेगा। बुध के उच्च राशि में होने से सब्जियां और दालों के दामों में कमी आ सकती है। खाने की चीजों की कीमतें सामान्य रहेंगी। चावल, मक्का, ज्वार, बाजरा, मूंगफली, दालें और सोयाबीन का उत्पादन बढ़ेगा और इनकी कीमतों से फायदा भी मिलेगा।

Tuesday, October 18, 2022

रोज़र बिन्नी होंगे BCCI के नए बॉस

1983 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के सबसे सफल बॉलर रहे, 67 वर्षीय रोजर बिन्नी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के नए बॉस बन गए हैं वह BCCI के 36वें प्रेसिडेंट हैं। बोर्ड की AGM में मंगलवार को बिन्नी को प्रेसिडेंट चुना गया।बैठक में सचिव जय शाह, पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली, उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला, कोषाध्यक्ष अरुण सिंह धूमल और रोजर बिन्नी भी मौजूद थे।इस पद के रोज़र बिन्नी एक मात्र उम्मीदवार थे। वह निर्विरोध चुनाव जीत गए। बिन्नी अपने हालिया कार्यकाल में कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ के अध्यक्ष रहे थे और अब BCCI अध्यक्ष बनने के बाद वो राज्य निकाय में अपना पद छोड़ देंगे।रोज़र बिन्नी भारतीय क्रिकेट टीम में खेलने वाले पहले एंग्लो-इंडियन प्लेयर थे। रोजर बिन्नी ने 1977 में कर्नाटक टीम के लिए केरल के खिलाफ 211 रन बनाए थे। इसके बाद उनका नाम डोमेस्टिक क्रिकेट में चलने लगा।रोजर बिन्नी का जन्म कर्नाटक के बेंगलुरु में हुआ था।ऑलराउंडर बिन्नी ने 1979 में बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में पाकिस्तान के खिलाफ नेशनल टीम के लिए डेब्यू किया था। उन्होंने भारतीय टीम के लिए 27 टेस्ट और 72 वन-डे मैच खेले हैं। रोजर बिन्नी ने अपना आखिरी मैच 9 अक्टूबर 1987 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था।

रोज़र बिन्नी 



Sunday, October 16, 2022

टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के पहले मैच में ही उलट फेर, नामीबिया ने श्रीलंका को 55 रनों से हराया

टी-20 वर्ल्ड कप 2022 का पहला मैच ही बड़ा उलट फेर वाला साबित हुआ। पहले ही मैच में रविवार को क्वालिफाइंग मुकाबले में नामीबिया ने श्रीलंका जैसी दिग्गज टीम को 55 रनों से हरा दिया। नामीबिया ने 164 का टारगेट दिया था। श्रीलंका की पूरी टीम 108 रनों पर सिमट गई  लेकिन नामीबिया के खिलाड़ियों ने मैच का पासा पलट दिया। जेन फ्राईलिंक और जेजे स्मिट ने 69 रनों की पार्टनरशिप की। दोनों ने अहम मौकों पर श्रीलंका के 3 अहम विकेट भी चटकाए। इस जीत के हीरो जेन फ्राईलिंक रहे। उन्होंने बैट-बॉल दोनों से परफॉर्म किया। 28 साल के फ्राईलिंक ने पहले तो 44 रनों की पारी खेली। फिर 2 अहम विकेट भी चटकाए। उनके अलावा डेविड विसे, बर्नार्ड शोल्ट्ज़ और बेन शिकोंगो को भी दो-दो विकेट मिले। फ्राईलिंक को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।


Friday, October 14, 2022

उज्जैन रेलवे स्टेशन से महाकाल मंदिर तक 2 किलोमीटर लम्बाई के रोप-वे टेंडर को मिलेगी मंजूरी

मध्यप्रदेश में उज्जैन रेलवे स्टेशन से महाकाल मंदिर तक 2 किलोमीटर लम्बाई के रोप-वे टेंडर को 209 करोड़ रूपये की मंजूरी दी गई है। इसके निर्माण से रेलवे स्टेशन से महाकाल मंदिर तक की दूरी 5 मिनट में तय होगी।

केन्द्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी ने यह जानकारी अपने ट्वीट में दी है। ट्वीट के अनुसार जुलाई-2023 से रोप-वे का निर्माण कार्य शुरू होगा। रोप-वे स्टेशन में लोगों के लिये फूड जोन, प्रतीक्षालय, शौचालय के साथ बस और कार पार्किंग की सुविधा भी मिलेगी।

श्रद्धालुओं के लिए “महाकाल लोक’’ सुबह 6 से रात 11 बजे तक खुला रहेगा

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया है कि उज्जैन स्थित श्री महाकाल लोक, सुबह 6 बजे से श्री महाकालेश्वर ज्योर्तिलिंग की शयन आरती तक अर्थात 11 बजे तक श्रद्धालुओं के लिए खुला रहेगा। श्री महाकाल लोक में प्रवेश रात में 10 बजे तक दिया जाएगा।



नशामु‍क्ति के लिये व्यापक तौर पर चल रहा है जागरूकता कार्यक्रम

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देशानुसार प्रदेश को नशामुक्त बनाने के लिये नशा माफियाओं के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही की जा रही है। साथ ही नशामुक्ति के लिये आमजन को जागरूक करने भी व्यापक जागरूकता कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं। अभियान प्रारंभ होने से अब तक 3,438 कार्यक्रम हुए हैं। शराब माफियाओं के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करते हुए 64 हजार 398 लीटर अवैध शराब जप्त की गई है। नशामुक्ति के विरूद्ध लोगों को जागरूक करने गुरूवार को प्रदेश में 806 कार्यक्रम किये गये। विभिन्न स्थानों पर पुलिस ने विद्यालयों, महाविद्यालयों, सामाजिक संस्थाओं आदि के साथ मिल कर लोगों को जागरूक करने कार्य किया। सर्वाधिक जन-जागरूकता के 154 कार्यक्रम इंदौर जोन में हुए। इंदौर कमिश्नरेट में 22, भोपाल जोन में 58, भोपाल कमिश्नरेट में 13, ग्वालियर जोन में 7, नर्मदापुरम जोन में 56, बालाघाट जोन में 55, चम्बल जोन में 15, जबलपुर जोन में 66, रीवा जोन में 95, शहडोल जोन में 94, सागर जोन में 35 और उज्जैन जोन में 136 नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम किये गये।


इस क्रम में एनडीपीएस एक्ट में 103 प्रकरण में 110 आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए 424.061 ग्राम मादक पदार्थों की जप्ती की गई। अब तक 862.597 ग्राम मादक पदार्थ जप्त किये जा चुके हैं। एक हजार 477 आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए 1246 प्रकरण बना कर 8226 लीटर अवैध शराब जप्त की गई। अब तक 8571 प्रकरण में 8844 लोगों के विरूद्ध कार्यवाही कर 64 हजार 398 लीटर अवैध शराब जप्त की गई है।प्रदेश में सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीने वाले 498 लोगों के विरूद्ध 471 प्रकरण दर्ज किये गये हैं। अब तक 2071 प्रकरण में 2191 लोगों के विरूद्ध कार्यवाही हुई है। शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरूद्ध गुरूवार को 200 प्रकरण में 200 लोगों को आरोपी बनाया गया है। अब तक 1097 प्रकरण में 1103 आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही की गई है। धूम्रपान निषेध कानून में अब तक 1984 लोगों के विरुद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की गई है। प्रदेश में अवैध मादक पदार्थों का नशा कराने वाले 7199 और अवैध शराब पिलाने वाले 11 हजार 307 स्थानों पर सघन जाँच की गई।

Wednesday, October 12, 2022

केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में की जाएंगी करीब 20,000 पदों पर भर्तियां

SSC यानी कि स्टाफ सेलेक्शन कमीशन ने भर्तियों का पिटारा खोल दिया है ये भर्तियों कम्बाइंड ग्रेजुएट लेवल (CGL) के लिए भर्ती निकली है। जिसके तहत केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में करीब 20,000 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए कैंडिडेट्स SSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। हर साल  होने वाली इस सीजीएल परीक्षा के जरिए विभिन्न केंद्रीय मंत्रालयों, विभागों, संगठनों और एजेंसियों में ग्रुप बी और सी के पदों पर हजारों भर्ती की जाती है। इस बार SSC ने इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए ग्रुप बी और ग्रुप सी के लगभग 20,000 पदों पर भर्तियों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।इस एग्जाम के लिए मिनिमम क्वालिफिकेशन ग्रेजुएशन है। इस साल स्टाफ सेलेक्शन कमीशन केवल टियर 1 और टियर 2 के आधार पर अभ्यर्थियों का चयन किया जायेगा। टियर 3 और टियर 4 को अब टियर 2 में ही मिला दिया गया है। ऐसे में टियर 2 में तीन पेपर लिए जाएंगे, जिनमें सभी पद के लिए पेपर जरूरी होंगे। अगर बात की जाए ऐज लिमिट की तो कैंडिडेट की उम्र 18 से 30 साल के बीच होनी चाहिए। आयु सीमा की गणना 1 जनवरी 2022 के हिसाब से की जाएगी।

अधिक जानकारी के लिए एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.nic.in एक्स्प्लोर करें 


    Tuesday, October 11, 2022

    क्या दुनिया एक बार फिर से एटॉमिक वॉर की तरफ बढ़ रही है ?


    क्या दुनिया एक बार फिर से एटॉमिक वॉर की तरफ बढ़ रही है ? अमेरिका के क्रिया कलाप और आँकड़े तो ऐसा ही इशारा कर रहे हैंअभी 2 अक्टूबर 2022 को ही अमेरिकी सरकार ने 2,389 करोड़ रुपए की आयोडीन दवा खरीदने का ऐलान किया। इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि अमेरिका में एक साथ इतनी ज्यादा आयोडीन गोली की खरीददारी हुई है।उधर बाइडन सरकार का भी कहना है कि ये गोलियाँ केमिकल, बायोलॉजिकल, रेडियोलॉजिकल और न्यूक्लियर हमले से बचने के लिए ये दवाइयां खरीदी गई हैं।

    बात सिर्फ अमेरिका तक ही सीमित नहीं है, यूरोप में भी तेजी से परमाणु दवाओं की बिक्री बढ़ी है। रूस और यूक्रेन से सटे देश पोलैंड की राजधानी वॉरसॉ में इस तरह की दवाइयों के वितरण के लिए 600 से ज्यादा डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर बनाए गए हैं।पोलैंड के सभी 16 प्रोविंस में इस तरह के डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर बनाए गए हैं। मालोपोल्स्का प्रांत में 34 लाख आबादी के लिए सरकार ने 55 लाख आयोडीन की गोलियां भेजी हैं। पोमेरानिया में 23 लाख आबादी के लिए 40 लाख गोलियों का स्टॉक रखा गया है।रूस-यूक्रेन जंग शुरू होने के बाद फिनलैंड में मार्च 2022 में एक सप्ताह में 90 हजार से ज्यादा पैकेट पौटैशियम आयोडाइड की दवा बिक रही थीं। पुतिन और बाइडन के बयान के बाद एक बार फिर से यहां आयोडीन दवा की बिक्री में वृद्धि हुई है।

    ब्रिटेन में भी सिचुएशन काफी सिमिलर ही। ऑक्सफोर्ड हेल्थ कंपनी ने बताया है कि यहां पोटैशियम आयोडाइड 150mg दवा की बिक्री काफी तेजी से बढ़ी है। दवा से जुड़ी जानकारी के लिए अक्टूबर की शुरुआत में कंपनी की वेबसाइट पर अचानक से पेज व्यूज में 15,000% की बढ़ोतरी हुई है।इसके साथ ही साथ यूरोपियन यूनियन ने भी प्रेस रिलीज कर यूक्रेन को 55 लाख पोटैशियम आयोडाइड की गोली भेजने की बात कही है। 

    पोटैशियम आयोडाइड दवा की कीमत में भी जबरदस्त उछाल आया है। पिछले साल अमेज़न पर जो दवा करीब 2400 रुपए में मिल रही थी आज उसी दवा की 180 गोलियाँ अमेज़न पर ही करीब 5771 रुपये में मिल रही है

    1986 में उत्तरी यूक्रेन के प्रिपायत में चेर्नोबिल न्यूक्लियर प्लांट में विस्फोट हुआ था। तब हिरोशिमा में परमाणु हमले से निकले रेडिएशन के मुकाबले चेर्नोबिल में 400 गुना ज्यादा रेडिएशन हुआ था। तब लोगों की जान बचाने के लिए पोटैशियम आयोडाइड टैबलेट बांटे गए थे।

    2011 में जापान में आए भूकंप और सुनामी की वजह से फुकुशिमा न्‍यूक्लियर पॉवर प्‍लांट को नुकसान हुआ था। इस समय जापान के लोगों ने जान बचाने के लिए ये दवा खरीदी थी। सिर्फ जापान ही नहीं अमेरिका में भी तब आयोडीन दवा की बिक्री बढ़ी थी।


    Featured Post

    RBI ने गोल्ड लोन नियमों में किया बड़ा बदलाव, अब 1 लाख रुपए की गोल्ड वैल्यू पर 85,000 रुपए तक का मिल सकेगा लोन

    भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने गोल्ड लोन के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। रिजर्व बैंक ने 2.5 लाख रुपए तक के गोल्ड लोन पर लोन-टू-वैल्यू (LTV) रे...