Tuesday, October 18, 2022

रोज़र बिन्नी होंगे BCCI के नए बॉस

1983 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के सबसे सफल बॉलर रहे, 67 वर्षीय रोजर बिन्नी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के नए बॉस बन गए हैं वह BCCI के 36वें प्रेसिडेंट हैं। बोर्ड की AGM में मंगलवार को बिन्नी को प्रेसिडेंट चुना गया।बैठक में सचिव जय शाह, पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली, उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला, कोषाध्यक्ष अरुण सिंह धूमल और रोजर बिन्नी भी मौजूद थे।इस पद के रोज़र बिन्नी एक मात्र उम्मीदवार थे। वह निर्विरोध चुनाव जीत गए। बिन्नी अपने हालिया कार्यकाल में कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ के अध्यक्ष रहे थे और अब BCCI अध्यक्ष बनने के बाद वो राज्य निकाय में अपना पद छोड़ देंगे।रोज़र बिन्नी भारतीय क्रिकेट टीम में खेलने वाले पहले एंग्लो-इंडियन प्लेयर थे। रोजर बिन्नी ने 1977 में कर्नाटक टीम के लिए केरल के खिलाफ 211 रन बनाए थे। इसके बाद उनका नाम डोमेस्टिक क्रिकेट में चलने लगा।रोजर बिन्नी का जन्म कर्नाटक के बेंगलुरु में हुआ था।ऑलराउंडर बिन्नी ने 1979 में बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में पाकिस्तान के खिलाफ नेशनल टीम के लिए डेब्यू किया था। उन्होंने भारतीय टीम के लिए 27 टेस्ट और 72 वन-डे मैच खेले हैं। रोजर बिन्नी ने अपना आखिरी मैच 9 अक्टूबर 1987 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था।

रोज़र बिन्नी 



Sunday, October 16, 2022

टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के पहले मैच में ही उलट फेर, नामीबिया ने श्रीलंका को 55 रनों से हराया

टी-20 वर्ल्ड कप 2022 का पहला मैच ही बड़ा उलट फेर वाला साबित हुआ। पहले ही मैच में रविवार को क्वालिफाइंग मुकाबले में नामीबिया ने श्रीलंका जैसी दिग्गज टीम को 55 रनों से हरा दिया। नामीबिया ने 164 का टारगेट दिया था। श्रीलंका की पूरी टीम 108 रनों पर सिमट गई  लेकिन नामीबिया के खिलाड़ियों ने मैच का पासा पलट दिया। जेन फ्राईलिंक और जेजे स्मिट ने 69 रनों की पार्टनरशिप की। दोनों ने अहम मौकों पर श्रीलंका के 3 अहम विकेट भी चटकाए। इस जीत के हीरो जेन फ्राईलिंक रहे। उन्होंने बैट-बॉल दोनों से परफॉर्म किया। 28 साल के फ्राईलिंक ने पहले तो 44 रनों की पारी खेली। फिर 2 अहम विकेट भी चटकाए। उनके अलावा डेविड विसे, बर्नार्ड शोल्ट्ज़ और बेन शिकोंगो को भी दो-दो विकेट मिले। फ्राईलिंक को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।


Friday, October 14, 2022

उज्जैन रेलवे स्टेशन से महाकाल मंदिर तक 2 किलोमीटर लम्बाई के रोप-वे टेंडर को मिलेगी मंजूरी

मध्यप्रदेश में उज्जैन रेलवे स्टेशन से महाकाल मंदिर तक 2 किलोमीटर लम्बाई के रोप-वे टेंडर को 209 करोड़ रूपये की मंजूरी दी गई है। इसके निर्माण से रेलवे स्टेशन से महाकाल मंदिर तक की दूरी 5 मिनट में तय होगी।

केन्द्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी ने यह जानकारी अपने ट्वीट में दी है। ट्वीट के अनुसार जुलाई-2023 से रोप-वे का निर्माण कार्य शुरू होगा। रोप-वे स्टेशन में लोगों के लिये फूड जोन, प्रतीक्षालय, शौचालय के साथ बस और कार पार्किंग की सुविधा भी मिलेगी।

श्रद्धालुओं के लिए “महाकाल लोक’’ सुबह 6 से रात 11 बजे तक खुला रहेगा

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया है कि उज्जैन स्थित श्री महाकाल लोक, सुबह 6 बजे से श्री महाकालेश्वर ज्योर्तिलिंग की शयन आरती तक अर्थात 11 बजे तक श्रद्धालुओं के लिए खुला रहेगा। श्री महाकाल लोक में प्रवेश रात में 10 बजे तक दिया जाएगा।



नशामु‍क्ति के लिये व्यापक तौर पर चल रहा है जागरूकता कार्यक्रम

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देशानुसार प्रदेश को नशामुक्त बनाने के लिये नशा माफियाओं के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही की जा रही है। साथ ही नशामुक्ति के लिये आमजन को जागरूक करने भी व्यापक जागरूकता कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं। अभियान प्रारंभ होने से अब तक 3,438 कार्यक्रम हुए हैं। शराब माफियाओं के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करते हुए 64 हजार 398 लीटर अवैध शराब जप्त की गई है। नशामुक्ति के विरूद्ध लोगों को जागरूक करने गुरूवार को प्रदेश में 806 कार्यक्रम किये गये। विभिन्न स्थानों पर पुलिस ने विद्यालयों, महाविद्यालयों, सामाजिक संस्थाओं आदि के साथ मिल कर लोगों को जागरूक करने कार्य किया। सर्वाधिक जन-जागरूकता के 154 कार्यक्रम इंदौर जोन में हुए। इंदौर कमिश्नरेट में 22, भोपाल जोन में 58, भोपाल कमिश्नरेट में 13, ग्वालियर जोन में 7, नर्मदापुरम जोन में 56, बालाघाट जोन में 55, चम्बल जोन में 15, जबलपुर जोन में 66, रीवा जोन में 95, शहडोल जोन में 94, सागर जोन में 35 और उज्जैन जोन में 136 नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम किये गये।


इस क्रम में एनडीपीएस एक्ट में 103 प्रकरण में 110 आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए 424.061 ग्राम मादक पदार्थों की जप्ती की गई। अब तक 862.597 ग्राम मादक पदार्थ जप्त किये जा चुके हैं। एक हजार 477 आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए 1246 प्रकरण बना कर 8226 लीटर अवैध शराब जप्त की गई। अब तक 8571 प्रकरण में 8844 लोगों के विरूद्ध कार्यवाही कर 64 हजार 398 लीटर अवैध शराब जप्त की गई है।प्रदेश में सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीने वाले 498 लोगों के विरूद्ध 471 प्रकरण दर्ज किये गये हैं। अब तक 2071 प्रकरण में 2191 लोगों के विरूद्ध कार्यवाही हुई है। शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरूद्ध गुरूवार को 200 प्रकरण में 200 लोगों को आरोपी बनाया गया है। अब तक 1097 प्रकरण में 1103 आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही की गई है। धूम्रपान निषेध कानून में अब तक 1984 लोगों के विरुद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की गई है। प्रदेश में अवैध मादक पदार्थों का नशा कराने वाले 7199 और अवैध शराब पिलाने वाले 11 हजार 307 स्थानों पर सघन जाँच की गई।

Wednesday, October 12, 2022

केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में की जाएंगी करीब 20,000 पदों पर भर्तियां

SSC यानी कि स्टाफ सेलेक्शन कमीशन ने भर्तियों का पिटारा खोल दिया है ये भर्तियों कम्बाइंड ग्रेजुएट लेवल (CGL) के लिए भर्ती निकली है। जिसके तहत केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में करीब 20,000 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए कैंडिडेट्स SSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। हर साल  होने वाली इस सीजीएल परीक्षा के जरिए विभिन्न केंद्रीय मंत्रालयों, विभागों, संगठनों और एजेंसियों में ग्रुप बी और सी के पदों पर हजारों भर्ती की जाती है। इस बार SSC ने इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए ग्रुप बी और ग्रुप सी के लगभग 20,000 पदों पर भर्तियों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।इस एग्जाम के लिए मिनिमम क्वालिफिकेशन ग्रेजुएशन है। इस साल स्टाफ सेलेक्शन कमीशन केवल टियर 1 और टियर 2 के आधार पर अभ्यर्थियों का चयन किया जायेगा। टियर 3 और टियर 4 को अब टियर 2 में ही मिला दिया गया है। ऐसे में टियर 2 में तीन पेपर लिए जाएंगे, जिनमें सभी पद के लिए पेपर जरूरी होंगे। अगर बात की जाए ऐज लिमिट की तो कैंडिडेट की उम्र 18 से 30 साल के बीच होनी चाहिए। आयु सीमा की गणना 1 जनवरी 2022 के हिसाब से की जाएगी।

अधिक जानकारी के लिए एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.nic.in एक्स्प्लोर करें 


    Tuesday, October 11, 2022

    क्या दुनिया एक बार फिर से एटॉमिक वॉर की तरफ बढ़ रही है ?


    क्या दुनिया एक बार फिर से एटॉमिक वॉर की तरफ बढ़ रही है ? अमेरिका के क्रिया कलाप और आँकड़े तो ऐसा ही इशारा कर रहे हैंअभी 2 अक्टूबर 2022 को ही अमेरिकी सरकार ने 2,389 करोड़ रुपए की आयोडीन दवा खरीदने का ऐलान किया। इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि अमेरिका में एक साथ इतनी ज्यादा आयोडीन गोली की खरीददारी हुई है।उधर बाइडन सरकार का भी कहना है कि ये गोलियाँ केमिकल, बायोलॉजिकल, रेडियोलॉजिकल और न्यूक्लियर हमले से बचने के लिए ये दवाइयां खरीदी गई हैं।

    बात सिर्फ अमेरिका तक ही सीमित नहीं है, यूरोप में भी तेजी से परमाणु दवाओं की बिक्री बढ़ी है। रूस और यूक्रेन से सटे देश पोलैंड की राजधानी वॉरसॉ में इस तरह की दवाइयों के वितरण के लिए 600 से ज्यादा डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर बनाए गए हैं।पोलैंड के सभी 16 प्रोविंस में इस तरह के डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर बनाए गए हैं। मालोपोल्स्का प्रांत में 34 लाख आबादी के लिए सरकार ने 55 लाख आयोडीन की गोलियां भेजी हैं। पोमेरानिया में 23 लाख आबादी के लिए 40 लाख गोलियों का स्टॉक रखा गया है।रूस-यूक्रेन जंग शुरू होने के बाद फिनलैंड में मार्च 2022 में एक सप्ताह में 90 हजार से ज्यादा पैकेट पौटैशियम आयोडाइड की दवा बिक रही थीं। पुतिन और बाइडन के बयान के बाद एक बार फिर से यहां आयोडीन दवा की बिक्री में वृद्धि हुई है।

    ब्रिटेन में भी सिचुएशन काफी सिमिलर ही। ऑक्सफोर्ड हेल्थ कंपनी ने बताया है कि यहां पोटैशियम आयोडाइड 150mg दवा की बिक्री काफी तेजी से बढ़ी है। दवा से जुड़ी जानकारी के लिए अक्टूबर की शुरुआत में कंपनी की वेबसाइट पर अचानक से पेज व्यूज में 15,000% की बढ़ोतरी हुई है।इसके साथ ही साथ यूरोपियन यूनियन ने भी प्रेस रिलीज कर यूक्रेन को 55 लाख पोटैशियम आयोडाइड की गोली भेजने की बात कही है। 

    पोटैशियम आयोडाइड दवा की कीमत में भी जबरदस्त उछाल आया है। पिछले साल अमेज़न पर जो दवा करीब 2400 रुपए में मिल रही थी आज उसी दवा की 180 गोलियाँ अमेज़न पर ही करीब 5771 रुपये में मिल रही है

    1986 में उत्तरी यूक्रेन के प्रिपायत में चेर्नोबिल न्यूक्लियर प्लांट में विस्फोट हुआ था। तब हिरोशिमा में परमाणु हमले से निकले रेडिएशन के मुकाबले चेर्नोबिल में 400 गुना ज्यादा रेडिएशन हुआ था। तब लोगों की जान बचाने के लिए पोटैशियम आयोडाइड टैबलेट बांटे गए थे।

    2011 में जापान में आए भूकंप और सुनामी की वजह से फुकुशिमा न्‍यूक्लियर पॉवर प्‍लांट को नुकसान हुआ था। इस समय जापान के लोगों ने जान बचाने के लिए ये दवा खरीदी थी। सिर्फ जापान ही नहीं अमेरिका में भी तब आयोडीन दवा की बिक्री बढ़ी थी।


    Monday, October 10, 2022

    नहीं रहे धरतीपुत्र, आज सुबह 8 बजकर 16 मिनट पर गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

    धरतीपुत्र के नाम से विख्यात समाजवादी पार्टी के संस्थापक और संरक्षक श्री मुलायम सिंह यादव सोमवार 10 अक्टूबर 2022 को पूरे उत्तर प्रदेश को अपूरणीय क्षति देकर स्वर्गवासी हो गए। उन्होंने सुबह 8 बजकर 16 मिनट पर गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली। श्री मुलायम सिंह यादव काफी समय से बीमार चल रहे थे, 82 वर्षीय श्री मुलायम सिंह यूरिन इन्फेक्शन के चलते 26 सितंबर से मेदांता अस्पताल में भर्ती थे।मुलायम को 2 अक्टूबर को ऑक्सीजन लेवल कम होने के बाद ICU में शिफ्ट किया गया था। उन्हें यूरिन में इन्फेक्शन के साथ ही ब्लड प्रेशर की समस्या बढ़ गई थी। बाद में उन्हें वेंटिलेटर पर शिफ्ट कर दिया गया था। अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी के ट्विटर हैंडल पर मुलायम के निधन की जानकारी दी।युवा अवस्था में पहलवानी का शौक रखने वाले मुलायम सिंह ने 55 साल तक राजनीति की।मुलायम सिंह ने 1967 में 28 साल की उम्र में जसवंतनगर सीट से पहली बार विधायकी का चुनाव जीता था।

    सोर्स : इंटरनेट 
    नेताजी के नाम से मशहूर मुलायम सिंह सात बार लोकसभा सांसद और नौ बार विधायक चुने गए। यहाँ ये बात गौर करने वाली है कि उनके परिवार में कोई राजनीतिक बैकग्राउंड से नहीं था।माननीय मुलायम सिंह 03 बार उत्तर प्रदेश के मुक्यमंत्री रहे 5 दिसंबर 1989 को मुलायम पहली बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने। बाद में वे दो बार और प्रदेश के CM रहे। उन्होंने केंद्र में देवगौड़ा और गुजराल सरकार में रक्षा मंत्री की जिम्मेदारी भी संभाली। मुलायम की पार्थिव देह सैफई ले जाई जाएगी। मंगलवार को दोपहर 3 बजे उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। 




    उनके निधन से पूरा देश स्तब्ध हैराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन को देश के लिए ‘‘अपूरणीय क्षति’’ बताया। 

    मुर्मू ने ट्वीट किया, ‘‘मुलायम सिंह यादव का निधन देश के लिए अपूरणीय क्षति है। साधारण परिवेश से आए मुलायम सिंह यादव जी की उपलब्धियां असाधारण थीं।’’

    राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘ ‘धरती पुत्र’ मुलायम जी जमीन से जुड़े दिग्गज नेता थे। उनका सम्मान सभी दलों के लोग करते थे। उनके परिवार-जन एवं समर्थकों के प्रति मेरी गहन शोक-संवेदनाएं।’’

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विटर पर मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि दी। उनके साथ अपनी कई तस्वीरें पोस्ट कीं। लिखा- मुलायम जमीन से जुड़े नेता थे, जो लोगों की मुश्किलों को समझते थे। उन्होंने अपनी जिंदगी लोकनायक जयप्रकाश और डॉ. लोहिया के विचारों के लिए समर्पित कर दी। इमरजेंसी के दौरान वे लोकतंत्र के अहम सैनिक थे। रक्षा मंत्री के तौर पर उन्होंने सशक्त भारत के लिए काम किया।

    प्रधानमंत्री ने लिखा- जब मैं मुख्यमंत्री था, तब मेरी कई बार मुलायम सिंह यादव जी से बातचीत हुई। हमारा करीबी जुड़ाव चलता रहा और मैं हमेशा ही उनके विचार जानने के लिए तत्पर रहता था। मुलायमजी के निधन से मुझे दुख है। उनके परिवार और लाखों समर्थकों के प्रति मेरी संवेदनाए हैं। ओम शांति..

    पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने अखिलेश यादव को पत्र लिखा

    पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव को पत्र लिखा। 

     

    Featured Post

    RCB ने जीता अपना पहला आईपीएल ख़िताब

    आखिरकार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने अपना पहला आईपीएल ख़िताब जीत ही लिया है और इस तरह से इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 को नया चैंपियन मि...