Tuesday, May 6, 2025

लखनऊ में युद्ध से बचाव के लिए सिविल डिफेंस ने की मॉक ड्रिल

भारत-पाकिस्तान के तनाव के बीच अगर दोनों देशों के बीच वॉर होता है तो आम जनता को उस सिचुएशन का सामना कैसे करना है इसके लिए लखनऊ में युद्ध से बचाव के लिए सिविल डिफेंस ने मॉक ड्रिल की। लखनऊ में पुलिस लाइंस में सायरन बजते ही लोग जमीन पर लेट गए और हाथों से अपने दोनों कान बंद कर लिए। गोली लगने या हमलों के दौरान क्या किया जाए, इसकी ट्रेनिंग भी सिविलियंस को दी गई।

सिविलियंस को घायल होने पर अस्पताल ले जाने की भी ट्रेनिंग दी गई। हमले के दौरान आग लग जाए तो उसे कैसे बुझाया जाए, गोली लगने और विस्फोटों से घायलों को कैसे बचाया जाए। इसकी भी वॉलंटियरों को जानकारी दी गई।

DGP प्रशांत कुमार ने बताया-19 जिलों में 7 मई को सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल होगी। इसमें कानपुर, लखनऊ, मथुरा जैसे प्रशासनिक जिले भी शामिल हैं। बक्शी का तालाब, सरवासा जैसे इलाके, जो लखनऊ और सहारनपुर में हैं, वहां एयर फोर्स स्टेशन मौजूद हैं।

देश में पिछली बार ऐसी मॉक ड्रिल 1971 में हुई थी, जब भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध हुआ था।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

सिंधु जल समझौता विवाद में दख़लंदाज़ी से वर्ल्ड बैंक का इनकार

भारत के साथ तनाव के बीच वर्ल्ड बैंक ने शुक्रवार को सिंधु जल समझौता विवाद में दखलअंदाजी से इनकार कर दिया है। वर्ल्ड बैंक के अध्यक्ष अजय बंगा ...