दुनिया में आने वाली मंदी को सज़ग हुए निवेशकों की खरीदारी ने सोने को आज एक नई ऊंचाई पर पहुँचा दिया है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के मुताबिक, 9 जनवरी को सर्राफा बाजार में सोने के दाम 56300/- के पार चले गए हैं। इससे पहले अगस्त 2020 में 10 ग्राम सोने के दाम 56 हजार 200 रुपए हुए थे। एक्सपर्ट के मुताबिक,साल 2023 में सोने की कीमतें 60 हजार प्रति 10 ग्राम तक जा सकती हैं।
64,000 रुपये के पार जा सकते हैं सोने के दाम
आर्थिक अनिश्चितता के बीच RBI जैसे दुनियाभर के केंद्रीय बैंकों ने सोने का भंडार बढ़ाया है। केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया के मुताबिक, केंद्रीय बैंकों की तरफ सोने की खरीदारी बढ़ना सकारात्मक संकेत है। इससे सोने की कीमतों को सपोर्ट मिलेगा। अजय केडिया ने कहा कि 2023 में सोना 64,000 रुपए तक पहुंच सकता है। बीते साल सोने-चांदी की कीमतों में शानदार तेजी देखने को मिली। इस साल सोना 48,279 रुपए से बढ़कर 54,867 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। यानी 2022 में सोने के दाम में 6,588 रुपए की तेजी देखी गई। वहीं 2022 में चांदी 62,035 रुपए से बढ़कर 68,092 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। यानी, इस साल इसकी कीमत में 6,057 रुपए की तेजी आई।
बीते 75 सालों में सोना और चांदी तेजी से महंगे हुए हैं। 1947 में जब देश आजाद हुआ था तक सोना 88.62 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था जो अब 56 हजार के पार निकल गया है। यानी तब से लेकर अब तक सोना 631 गुना (63198%) महंगा हो चुका है। चांदी की बात करें तो आजादी से लेकर अब तक ये 644 गुना महंगी हो गई है। 1947 में चांदी का भाव करीब 107 रुपए किलो था और अब ये 69,074 रुपए पर है।
No comments:
Post a Comment