भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने मंगलवार को बताया कि इस बार जून से सितंबर तक मानसून सामान्य से बेहतर रहेगा। मौसम विभाग 104 से 110 फीसदी के बीच बारिश को सामान्य से बेहतर मानता है। यह फसलों के लिए अच्छा संकेत है। IMD के प्रमुख मृत्युंजय महापात्रा ने बताया कि 2025 में 105% यानी 87 सेंटीमीटर बारिश हो सकती है। 4 महीने के मानसून सीजन के लिए लॉन्ग पीरियड एवरेज (LPA) 868.6 मिलीमीटर यानी 86.86 सेंटीमीटर होता है। यानी मानसून सीजन में कुल इतनी बारिश होनी चाहिए।मानसून 1 जून के आसपास केरल के रास्ते आता है। 4 महीने की बरसात के बाद यानी सितंबर के अंत में राजस्थान के रास्ते मानसून की वापसी होती है। कई राज्यों में यह 15 से 25 जून के बीच पहुंचता है।
Tuesday, April 15, 2025
Monday, April 14, 2025
भारत में 10 ग्राम सोने के दाम जा सकते हैं, 1.30 लाख रुपए तक
ग्लोबल मार्किट में आने की आशंका और अमेरिकी-चीन के बीच बढ़ते ट्रेड वॉर के कारण साल 2025 के अंत तक सोना इंटरनेशनल मार्केट में 4,500 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकता है। इस हिसाब से अगर कैलकुलेट किया जाए तो भारत में 10 ग्राम सोने के दाम 1.30 लाख रुपए तक जा सकते हैं।विदेशी इन्वेस्टमेंट बैंक गोल्डमैन सैक्स ने ये अनुमान जारी किया है। हालांकि ऐसा तभी होगा जब ट्रेड वॉर और मंदी का रिस्क बहुत ज्यादा बढ़ जाए। अगर ट्रेड वॉर और मंदी का रिस्क एक्स्ट्रीम लेवल पर नहीं पहुंचता है, तब भी सोना 3,700 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकता है।
इन्वेस्टमेंट बैंकर गोल्डमैन सैक्स के अनुसार
फरवरी 2025 में जारी किए गए अनुमान में गोल्डमैन ने सोने के 3,100 डॉलर प्रति औंस तक जाने की संभावना जताई थी। मार्च 2025 में जारी किए गए अनुमान में गोल्डमैन ने सोने के 3,300 डॉलर प्रति औंस तक जाने की संभावना जताई थी। अप्रैल 2025 में जारी किए गए अनुमान में गोल्डमैन ने सोने के 3,700 डॉलर प्रति औंस तक जाने की संभावना जताई है।
Sunday, April 13, 2025
देश में सहकारी समितियां अब पेट्रोल पंपों का संचालन करेंगी और रसोई गैस वितरण: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह भोपाल के रवींद्र भवन में आयोजित राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन में शामिल हुए। इस दौरान मध्यप्रदेश दुग्ध संघ और नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड (NDDB) के बीच एमओयू हुआ। इसके साथ ही एमपी के छह दुग्ध संघों और एनडीडीबी के बीच छह अलग-अलग एमओयू भी किए गए।
शाह ने कहा कि देश में सहकारी समितियां अब पेट्रोल पंपों का संचालन करेंगी और रसोई गैस वितरण भी संभालेंगी। सहकारिता सेक्टर में मध्य प्रदेश में काफी संभावनाएं हैं, जिस पर काम करने की जरूरत है।
(सोर्स : इंटरनेट)
शाह बोले- सहकारिता में काफी काम करने की जरूरत
Saturday, April 12, 2025
आंधी तूफ़ान ने यूपी में किया जीवन अस्त व्यस्त
शुक्रवार देर रात आए आंधी तूफ़ान ने उत्तर प्रदेश में जन जीवन अस्त व्यस्त कर दिया । उत्तर प्रदेश के कई जिलों में शुक्रवार देर रात आँधी आई ।शुक्रवार रात 60-70किमी प्रतिघण्टा की रफ़्तार से तेज हवाएँ चली साथ ही साथ बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें खींच दी । गेहूं की तैयार फसल को बहुत नुकसान हुआ है। अगले 24 से लेकर 48 घंटे भी यू पी के कुछ ज़िलों के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं ।
Friday, April 11, 2025
इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड रेट ₹93,353
सोने की कीमतों ने रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बनाना स्टार्ट कर दिया है आज यानि की शुक्रवार 11 अप्रैल को सोने ने नया ऑल टाइम हाई बनाया है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम ₹3,192 बढ़कर ₹93,353 पर पहुंच गया। खबर लिखे जाने तक गोल्ड 93385 पर ट्रेड कर रहा था। वहीं एक किलो चांदी की कीमत आज ₹2,260 बढ़कर ₹92,929 प्रति किलो हो गई है। इससे पहले चांदी का भाव ₹90,669 प्रति किलो था। वहीं 28 मार्च को चांदी ने ₹1,00,934 और 3 अप्रैल को सोने ने ₹91,205 का हाई बनाया था।
इस साल यानी 1 जनवरी से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 76,162 रुपए से 16,912 रुपए यानी 22% बढ़कर 93,074 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी का भाव भी 86,017 रुपए प्रति किलो से 6,610 रुपए यानी 7% बढ़कर ₹92,627 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं पिछले साल यानी 2024 में सोना 12,810 रुपए महंगा हुआ था।
Thursday, April 10, 2025
अमेरिकी शेयर बाजार 9 अप्रैल को 12% तक चढ़कर हुए बंद, एशियाई बाजार भी 6 से 8 परसेंट तक की तेजी के साथ कर रहे कारोबार
टैरिफ़ पर नब्बे दिनों की रोक के बाद अमेरिकी बाजार 9 अप्रैल को 12% तक चढ़कर बंद हुए। वहीं अमेरिकी बाजारों से सीख लेते हुए एशियाई बाजार भी 6 से 8 परसेंट तक की तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं।जहाँ तक भारतीय बाज़ारों की बार करें तो वो आज महावीर जयंती की छुट्टी के कारण बंद हैं।
आने वाले दिनों में लोन हो सकते हैं सस्ते, RBI ने रेपो रेट को 0.25% घटाकर किया 6%
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया यानी, RBI ने रेपो रेट को 0.25% घटाकर 6% कर दिया है। पहले ये 6.25% थी। यानी, आने वाले दिनों में लोन सस्ते हो सकते हैं। वहीं आपकी ईएमआई भी घटेगी।
नए वित्त वर्ष में RBI की पहली मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी मीटिंग के फैसलों की जानकारी RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने आज 9 अप्रैल को सुबह 10 बजे दी। ये मीटिंग 7 अप्रैल को शुरू हुई थी।
फरवरी 2025 में RBI ने रेपो रेट में 0.25% कटौती की थी
इससे पहले वित्त वर्ष 2024-25 की आखिरी मीटिंग में RBI ने ब्याज दरों में 0.25% की कटौती की थी। फरवरी में हुई मीटिंग में ब्याज दरों को 6.5% से घटाकर 6.25% कर दिया था। मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी की ओर से ये कटौती करीब 5 साल बाद की गई थी। रेपो रेट घटने के बाद बैंक भी हाउसिंग और ऑटो जैसे लोन्स पर अपनी ब्याज दरें कम कर सकते हैं। वहीं ब्याज दरें कम होंगी तो हाउसिंग डिमांड बढ़ेगी। ज्यादा लोग रियल एस्टेट में निवेश कर सकेंगे। इससे रियल एस्टेट सेक्टर को बूस्ट मिलेगा।
Featured Post
RBI ने गोल्ड लोन नियमों में किया बड़ा बदलाव, अब 1 लाख रुपए की गोल्ड वैल्यू पर 85,000 रुपए तक का मिल सकेगा लोन
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने गोल्ड लोन के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। रिजर्व बैंक ने 2.5 लाख रुपए तक के गोल्ड लोन पर लोन-टू-वैल्यू (LTV) रे...
-
PNB के खाता धारक कल शाम से Google pay और phone pay सुविधा का उपयोग नहीं कर पा रहे हैं। खाता धारक ना ही अपने PNB के अकाउंट का बैलेन्स check ...
-
देश भर में आज (गुरुवार) को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा दीपावली का पवन पर्व । हर साल की तरह कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या ...
-
सस्ती एयरलाइन कैरियर इंडिगो ने भी बिज़नेस क्लास पैसेंजर्स को अट्रैक्ट करने का पूरा प्लान बना लिया है l इंडिगो ने भी 05 अगस्त 2024 से अपने एयर...