जिम क्रेमर जिन्हें दुनिया स्टॉक मार्किट के प्रिडक्टर के रूप में जानती है ने भविष्यवाणी की है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा हाल ही में लगाये गए टैरिफ की वजह से दुनिया भर के बाजार में गिरावट आ सकती है, और यह बिलकुल 1987 के 'ब्लैक मंडे' जैसा हो सकता है। क्रेमर ने अमेरिकी राष्ट्रपति से आग्रह किया कि वे उन देशों से 'संपर्क' करें जिन्होंने जवाबी टैरिफ लगाने से परहेज किया है, और बढ़ते संकट को रोकने के लिए इन देशों को पुरस्कृत करने की आवश्यकता पर जोर दिया। शुक्रवार को भी दुनिया भर के बाज़ारों में बहुत तगड़ी गिरावट आयी थी और अमेरिकी स्टॉक मार्केट भी 5 परसेंट से ज्यादा टूट गए थे।
Sunday, April 6, 2025
Saturday, April 5, 2025
शुक्रवार को डाउ जोन्स इंडेक्स करीब 2,231.07 पॉइंट या 5.50% गिरकर 38,314 के स्तर पर हुआ बंद
टैरिफ वार अमेरिकी शेयर बाजार के बहुत ही घातक साबित होता जा रहा है। डोनाल्ड ट्रम्प के रेसिप्रोकल टैरिफ के ऐलान के बाद लगातार दूसरे दिन 4 अप्रैल को अमेरिकी शेयर बाजार में भारी गिरावट रही। दो दिन में अमेरिकी इंडेक्स डाउ जोन्स 9% से ज्यादा गिरा है। शुक्रवार को डाउ जोन्स इंडेक्स करीब 2,231.07 पॉइंट या 5.50% गिरकर 38,314 के स्तर पर बंद हुआ। इससे पहले गुरवार को भी ये 3.98% गिरा था।वहीं, S&P 500 इंडेक्स में 322.44 पॉइंट या 5.97% की गिरावट रही। ये 5,074 के स्तर पर आ गया। नैस्डेक कंपोजिट 962.82 अंक या 5.82% गिरकर 15,587 के स्तर पर बंद हुआ। एपल, बोइंग, इंटेल और डाउ INC जैसी कंपनियों के शेयरों में 12% तक की गिरावट रही।
दो दिनों में ही मार्केट कैप करीब 5 ट्रिलियन डॉलर स्वाहा
इस गिरावट से अमेरिकी शेयर बाजार का मार्केट कैप 2 ट्रिलियन डॉलर से ज्यादा कम हो गया। S&P 500 इंडेक्स का मार्केट कैप 3 अप्रैल को 45.388 ट्रिलियन डॉलर था, जो 4 अप्रैल को घटकर करीब 42.678 ट्रिलियन डॉलर पर आ गया है। वहीं 2 अप्रैल को मार्केट कैप 47.681 ट्रिलियन डॉलर था। यानी, दो दिन में मार्केट कैप करीब 5 ट्रिलियन डॉलर घट चुका है।
Friday, April 4, 2025
चीन ने की अमेरिकी समानों पर 34 % टैरिफ लगाने की घोषणा ।
डोनाल्ड ट्रंप ने जब 2 अप्रैल को दुनिया के देशों पर टैरिफ लगाया था, तब माना जा रहा था कि दूसरे देश भी जवाबी कार्रवाई करेंगे जिससे व्यापार युद्ध छिड़ सकता है।अब चीन ने भी अमेरिकी समानों पर 34 परसेंट टैरिफ लगाने की घोषणा कर दी है। चीन के वित्त मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा है कि अमेरिका से आयातित सभी सामनों पर 10 अप्रैल से 34 परसेंट का अतिरिक्त टैरिफ लगाया जाएगा। मंत्रालय ने यह भी कहा है कि चीन का यह टैरिफ़ अमेरिकी टैरिफ़ का ज़वाब है ।
मशहूर एक्टर मनोज कुमार का आज सुबह मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में निधन
भारत कुमार के नाम से मशहूर एक्टर मनोज कुमार का शुक्रवार सुबह मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में 87 वर्ष की आयु में निधन हो गया। एक्टर मनोज कुमार विशेष रूप से अपनी देशभक्ति फिल्मों के लिए जाने जाते थे। उपकार, पूरब-पश्चिम, क्रांति, रोटी-कपड़ा और मकान उनकी बेहद कामयाब फिल्में रहीं। मनोज कुमार काफी समय से लिवर सिरोसिस से जूझ रहे थे। उनकी हालत बिगड़ने के बाद उन्हें 21 फरवरी 2025 को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मनोज कुमार के बेटे कुणाल गोस्वामी ने ANI को बताया, 'उन्हें लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां थीं। यह भगवान की कृपा है कि उन्हें आखिरी समय में ज्यादा परेशानी नहीं हुई, शांतिपूर्वक उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उनका अंतिम संस्कार कल सुबह 11 बजे मुंबई के पवनहंस श्मशान घाट पर होगा।' मनोज कुमार को 7 फिल्म फेयर पुरस्कार मिले थे। पहला फिल्म फेयर 1968 में फिल्म उपकार के लिए मिला था। उपकार ने बेस्ट फिल्म, बेस्ट डायरेक्टर, बेस्ट स्टोरी और बेस्ट डायलॉग के लिए चार फिल्म फेयर जीते। 1992 में उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया। 2016 में उन्हें दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से नवाजा गया।
Thursday, April 3, 2025
सनराइजर्स हैदराबाद की IPL 2025 में लगातार तीसरी हार
सनराइजर्स हैदराबाद के लिए IPL 2025 एक दुखद स्वप्न में बदलता जा रहा है, आज हैदराबाद को IPL 2025 में लगातार तीसरी हार झेलनी पड़ी है। टीम को डिफेंडिंग चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुरुवार को 80 रन से हराया। ईडन गार्डन्स स्टेडियम में 201 रन का टारगेट चेज कर रही हैदराबाद की टीम 16.3 ओवर में 120 रन पर ऑलआउट हो गई। वरुण चक्रवर्ती और वैभव अरोड़ा ने 3-3 विकेट झटके। रसेल को 2 विकेट मिले। हैदराबाद से हेनरिक क्लासन ने 33 और कमिंडु मेंडिस ने 27 रन बनाए। टॉस हारकर बैटिंग कर रही कोलकाता ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 200 रन बनाए। वेंकटेश अय्यर ने 29 बॉल पर 60 रन बनाए। जबकि अंगकृष रघुवंशी ने 32 बॉल पर 50 रन बनाए। कप्तान अजिंक्य रहाणे 38 और रिंकू सिंह ने नाबाद 32 बनाए। 5 गेंदबाजों को एक-एक विकेट मिला।
रेलवे में असिस्टेंट लोको पायलट के 9900 पदों पर निकली भर्ती
रेलवे में असिस्टेंट लोको पायलट के 9900 पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट indianrailways.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।अप्लाई करने की लास्ट डेट 09 मई 2025 है, अधिक जानकारी नीचे दी गयी पेपर कटिंग से प्राप्त कर सकते हैं।
Wednesday, April 2, 2025
नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड में 71 पदों पर निकली भर्ती, 24 अप्रैल लास्ट डेट
नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड यानी NHSRCL में जूनियर टेक्निकल मैनेजर सहित अन्य के 71 पदों पर भर्ती निकली है। कैंडिडेट्स 24 अप्रैल तक इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट nhsrcl.in पर जाकर एप्लिकेशन फॉर्म भर सकते हैं। एप्लीकेशन फ़ीस रूपीस 400 होगी।आयु सीमा 20 से 35 साल तक निर्धारित की गयी है। आवेदन करने के लिए नीचे दिया गया प्रोसेस फॉलो करें:-
- ऑफिशियल वेबसाइट www.nhsrcl.in पर जाएं।
- होमपेज पर 'Register' या 'New Registration' पर क्लिक करें।
- अप्लाई नाउ पर क्लिक करके जरूरी डिटेल्स दर्ज करें।
- मांगे गए डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
- फीस जमा करके फॉर्म सब्मिट करें।
- फ्यूचर में किसी असुविधा से बचने के लिए इसका प्रिंटआउट लेकर रखें।
Featured Post
RBI ने गोल्ड लोन नियमों में किया बड़ा बदलाव, अब 1 लाख रुपए की गोल्ड वैल्यू पर 85,000 रुपए तक का मिल सकेगा लोन
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने गोल्ड लोन के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। रिजर्व बैंक ने 2.5 लाख रुपए तक के गोल्ड लोन पर लोन-टू-वैल्यू (LTV) रे...
-
PNB के खाता धारक कल शाम से Google pay और phone pay सुविधा का उपयोग नहीं कर पा रहे हैं। खाता धारक ना ही अपने PNB के अकाउंट का बैलेन्स check ...
-
देश भर में आज (गुरुवार) को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा दीपावली का पवन पर्व । हर साल की तरह कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या ...
-
सस्ती एयरलाइन कैरियर इंडिगो ने भी बिज़नेस क्लास पैसेंजर्स को अट्रैक्ट करने का पूरा प्लान बना लिया है l इंडिगो ने भी 05 अगस्त 2024 से अपने एयर...