देशवासियों की प्रतीक्षा का टाइम पूरा होने का समय आ गया है। देशवासियों को अब धरती के स्वर्ग तक पहुंचने के लिए ट्रेन सुविधा बहुत जल्द ही मिलने वाली है। जी हाँ हम बात कर रहे हैं श्रीनगर तक ट्रेन से जाने की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के दौरे पर जाएंगे और इस दिन वो कटरा (माता वैष्णो देवी) पहुंचकर जम्मू-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। इसी दिन सबसे पहले वे उधमपुर में दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे ब्रिज (चिनाब ब्रिज) का उद्घाटन करेंगे। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने बताया कि फिलहाल जम्मू रेलवे स्टेशन पर मरम्मत का काम चल रहा है, इस वजह से ट्रेन सेवा अस्थायी रूप से कटरा से शुरू की जा रही है। मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद अगस्त से यह ट्रेन जम्मू से चलना शुरू करेगी। कटरा- श्रीनगर पर ट्रेन का ट्रायल 25 जनवरी को किया गया था, जो सफल रहा। ट्रेन सुबह 8 बजे कटरा से रवाना हुई और 11 बजे कश्मीर के अंतिम स्टेशन श्रीनगर पहुंची। यानी 160 किलोमीटर का सफर 3 घंटे में पूरा किया।
Monday, March 31, 2025
Sunday, March 30, 2025
गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियंस को 36 रनों से हराया, मुंबई को लगातार दूसरी हार, गुजरात की इस सीजन में पहली जीत
मुंबई इंडियन के लिए आईपीएल 2025 की शुरुआत बड़ी ही निराशाजनक है। मुंबई लगातार अपने दो मैच हार चुकी है। शनिवार 29 मार्च को हुए मैच में गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियंस को 36 रनों से हराया। यह गुजरात की इस सीजन में पहली जीत है, जबकि मुंबई को लगातार दूसरी हार मिली है।
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शनिवार को मुंबई ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। गुजरात ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 196 रन बनाए। जवाब में मुंबई की टीम 20 ओवर में 6 विकेट पर 160 रन ही बना सकी। मुंबई के बैटर्स काली मिट्टी की पिच पर बड़ा स्कोर नहीं बना सके। वहीं, गुजरात के गेंदबाजों ने स्लोअर बॉल का बेहतरीन इस्तेमाल किया। साथ ही मुंबई की पारी में ओस का न आना भी मैच विनिंग फैक्टर साबित हुआ।
GT से साई सुदर्शन ने 41 बॉल पर 63 रनों की पारी खेली। उन्होंने 4 चौके और दो छक्के लगाए। उनके अलावा, जोस बटलर ने 39 और शुभमन गिल ने 38 रन बनाए। गेंदबाजी में प्रसिद्ध कृष्णा ने 18 रन देकर 2 विकेट झटके। MI की ओर से सूर्यकुमार यादव ने सबसे ज्यादा 48 और तिलक वर्मा ने 39 रन बनाए। मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा को 2-2 विकेट मिले।
म्यांमार की धरती पर बीते 2 दिन में 5 से ज्यादा तीव्रता वाले तीन भूकंप, मौत का आंकड़ा 10 हजार से ज्यादा
म्यांमार की धरती एक बार फिर से भूकंप से काँप गयी। शनिवार दोपहर 3:30 बजे फिर से भूकंप आया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.1 मापी गई। इस तरह म्यांमार की धरती पर बीते 2 दिन में 5 से ज्यादा तीव्रता वाले तीन भूकंप आए। म्यांमार में शुक्रवार सुबह 11:50 बजे 7.7 तीव्रता का भूकंप आया। म्यांमार और थाईलैंड में यह 200 साल का सबसे बड़ा भूकंप था। भारी तबाही के चलते म्यांमार के 6 राज्यों और पूरे थाईलैंड में इमरजेंसी लगा दी गई।शुक्रवार को 7.7 तीव्रता के भूकंप के बाद म्यांमार में भारी तबाही हुई। मौत का आंकड़ा 10 हजार से ज्यादा हो सकता है। यह आशंका यूनाइटेड स्टेट जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) ने जताई। भूकंप के झटके थाईलैंड, बांग्लादेश, चीन और भारत तक महसूस किए गए।
न्यूज एजेंसी AFP के मुताबिक शनिवार तक मरने वालों का आंकड़ा 1644 हो चुका है, जबकि 3,408 से ज्यादा लोग घायल हुए और 139 लोग लापता हैं। उधर, थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में एक 30 मंजिला इमारत गिर गई। इसमें 10 लोगों की मौत हुई।
Thursday, March 27, 2025
हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट के अनुसार मुकेश अंबानी भारत के सबसे अमीर व्यक्ति, दूसरे नंबर पर गौतम अडाणी
भारत के सबसे अमीर व्यक्ति के ख़िताब पर मुकेश अम्बानी का क़ब्ज़ा बरक़रार है। हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट के अनुसार रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी भारत के सबसे अमीर व्यक्ति हैं। दूसरे नंबर पर अडाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी है। अडानी भारत के सबसे बड़े वेल्थ गेनर है। उनकी नेटवर्थ में 13% (₹1 लाख करोड़) की बढ़ोतरी हुई है। HCL की रोशनी नाडार तीसरे नंबर पर है। वह भारत के टॉप 10 सबसे अमीर व्यक्तियों में इकलौती महिला हैं। हाल ही में HCL के फाउंडर शिव नाडार ने बेटी रोशनी को कंपनी की 47% हिस्सेदारी ट्रांसफर की थी। इस कारण पहली बार वह अमीरों की टॉप टेन लिस्ट में शामिल हुई हैं।
Wednesday, February 19, 2025
50 साल की रेखा गुप्ता बन सकती हैं दिल्ली की नई सीएम
50 साल की रेखा गुप्ता बन सकती हैं दिल्ली की नई सीएम । सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली के मुख्यमंत्री पद के लिए रेखा गुप्ता का नाम तय हो गया है। RSS ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा है, जिसे भाजपा ने मान लिया है। मुख्यमंत्री की शपथ गुरुवार (20 फरवरी) को रामलीला मैदान में दोपहर 12:35 बजे होगी। दिल्ली के मुख्य सचिव की तरफ से भेजे गए निमंत्रण में मुख्यमंत्री के साथ मंत्रियों की शपथ का भी जिक्र है।
Sunday, February 9, 2025
भाजपा का दिल्ली में जबरदस्त क्रेज़, 48 सीटों के साथ दिल्ली विधानसभा में पूर्ण बहुमत
Sunday, February 2, 2025
12 लाख तक की कमाई पर अब कोई टैक्स नहीं, सरकार को डायरेक्ट टैक्स में 1 लाख करोड़ रुपए का घाटा,
सरकार को इस बार मिडिल क्लास की याद आ ही गयी तभी तो इस बार के बजट में मिडिल क्लास को लेकर वो घोषणा की गयी है जिसका वेट मिडिल क्लास सालों से कर रहा है। कहने का मतलब अब मिडिल क्लास को 12 लाख तक की कमाई पर अब कोई टैक्स नहीं लगेगा। नौकरीपेशा लोगों को 75 हजार रुपए का अतिरिक्त स्टैंडर्ड डिडक्शन भी मिलेगा। यानी 12.75 लाख रुपए तक की इनकम टैक्स फ्री। लेकिन इसमें 2 शर्तें लागू हैं...
- यह बदलाव सिर्फ नए टैक्स रिजीम वालों के लिए हुआ है। यानी जिन्होंने ओल्ड टैक्स रिजीम चुनी है, उन्हें कोई फायदा नहीं मिलेगा।
- यह फायदा खासतौर पर उन्हें मिलेगा, जिनकी इनकम सैलरी से आती है। अगर आपने कैपिटल गेन किया है यानी शेयर मार्केट में पैसा लगाया, म्यूचुअल फंड में पैसा लगाया, घर की खरीद-फरोख्त की और उस पर टैक्स की देनदारी है, तो ये व्यवस्था लागू नहीं होगी।
सरकार को डायरेक्ट टैक्स में 1 लाख करोड़ रुपए का घाटा होगा
इनकम टैक्स पर हुए ऐलान के बाद केंद्र सरकार को डायरेक्ट टैक्स में 1 लाख करोड़ रुपए, वहीं इनडायरेक्ट टैक्स में 2,600 करोड़ के रेवेन्यू का नुकसान हो सकता है। हालांकि इनमें से एक बड़ा हिस्सा वापस सरकार के पास आ जाएगा।
उदाहरण के लिए- अगर टैक्स में बदलाव से आपके 20000 रुपए बचे। इनमें से आपने 15 हजार रुपए की शॉपिंग कर ली, तो GST, कस्टम ड्यूटी जैसी चीजों से इसका एक हिस्सा वापस सरकार के पास पहुंच जाएगा। इसलिए सरकार को बहुत नुकसान नहीं होगा।
Featured Post
RBI ने गोल्ड लोन नियमों में किया बड़ा बदलाव, अब 1 लाख रुपए की गोल्ड वैल्यू पर 85,000 रुपए तक का मिल सकेगा लोन
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने गोल्ड लोन के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। रिजर्व बैंक ने 2.5 लाख रुपए तक के गोल्ड लोन पर लोन-टू-वैल्यू (LTV) रे...
-
PNB के खाता धारक कल शाम से Google pay और phone pay सुविधा का उपयोग नहीं कर पा रहे हैं। खाता धारक ना ही अपने PNB के अकाउंट का बैलेन्स check ...
-
देश भर में आज (गुरुवार) को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा दीपावली का पवन पर्व । हर साल की तरह कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या ...
-
सस्ती एयरलाइन कैरियर इंडिगो ने भी बिज़नेस क्लास पैसेंजर्स को अट्रैक्ट करने का पूरा प्लान बना लिया है l इंडिगो ने भी 05 अगस्त 2024 से अपने एयर...