मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में दी जाने वाली राशि को 51 हजार से बढ़ाकर 55 हजार रूपए किया जाएगा। योजना में बेटियों को गृहस्थी का सामान भेंट स्वरूप प्रदान करेंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि लाड़ली लक्ष्मी योजना–2 के प्रारूप को अंतिम रूप देने के लिए मंत्री सुश्री ऊषा ठाकुर, सुश्री मीना सिंह तथा श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया को दायित्व सौंपा गया है। यह योजना 02 मई को आरंभ की जाएगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान पचमढ़ी में दूसरे दिन आंरभ हुई चिंतन बैठक को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा विभिन्न विभागों की 03 से 11 जनवरी में आयोजित समीक्षा बैठकों में दिए गए निर्देशों के क्रियान्वयन के संबंध में जानकारी प्रस्तुत की गई।
Monday, March 28, 2022
Friday, March 25, 2022
जहाँ चाह होती है वहाँ राह निकल ही आती है, गरीब परिवार की बेटी ने GATE की परीक्षा में सिविल इंजीनियरिंग ब्रांच में 3290 ऑल इंडिया रैंक प्राप्त की l
मन में कुछ करने की चाह हो और मज़बूत इरादे हों तो इंसान बड़ा से बड़ा काम कर सकता है, इस बात को सच कर दिखाया है मजदूर मां-बाप की बेटी ने रामकली कुशवाहा ने या कहें अपने प्रदेश की बेटी ने और प्रदेश ही क्यों वो तो अपने देश की लाडली बेटी है । रामकली कुशवाहा ने देश में Engineering के सबसे टफ एग्जाम में से एक GATE (Graduate Aptitude Test in Engineering) की सिविल इंजीनियरिंग ब्रांच में 3290 ऑल इंडिया रैंक प्राप्त की। रामकली के माता-पिता दोनों मेहनत-मजदूरी कर बेटी को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। रामकली कुशवाहा के परिवार की आर्थिक स्थिति काफी खराब है।पिता की बेबसी को देखते हुए रीवा की रामकली कुशवाहा ने खूब मेहनत की है। गेट की परीक्षा में सफलता अर्जित कर रीवा जिले का नाम रोशन किया है।रामकली रीवा के छोटे से गांव लौरी नंबर-3 की रहने वाली हैं। चार भाई-बहनों में रामकली सबसे बड़ी हैं। उनका एक भाई 12वीं में है और बहन 9वीं में है, तो सबसे छोटा भाई 5 साल का है। रामकली ने बताया उन्होंने 12th तक की पढ़ाई गांव के अलग-अलग स्कूल्स में की। फिजिक्स टीचर समीर वर्मा ने बीटेक करने की प्रेरणा दी। जिसके बाद कृष्णा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग (मनगवां) में एडमिशन ले लिया। कॉलेज 30 किलोमीटर दूर था, तो रोज बस से अप-डाउन करती थी। सालभर बाद कॉलेज बंद होने पर ट्रांसफर रीवा के जवाहरलाल नेहरू कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी में हो गया। यह कॉलेज 60 किलोमीटर दूर था। तब भी रोजाना अप-डाउन किया। 23 मार्च को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खुद रामकली से बात की। शिवराज ने कहा कि आगे की एम-टेक की पढ़ाई में राज्य सरकार पूरी मदद करेगी। रामकली का मानना है कि तैयारी करने के लिए हर दिन का अलग टाइम टेबल बनाना चाहिए। यह टाइम मैनेजमेंट ही आगे बढ़ने में मदद करता है। बिना प्लान किए पढ़ाई करना खुद को धोखा देने जैसा है। पहले कॉन्सेप्ट क्लियर कर लें, इसके बाद न्यूमेरिकल प्रैक्टिस करें। हर दिन दो या तीन सब्जेक्ट लेकर पढ़ाई करें, क्योंकि एक सब्जेक्ट पढ़कर आप बोरियत महसूस करेंगे। जो सब्जेक्ट कम्पलीट हो जाए, उसका रिवीजन जरूर करते रहें।मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से बात करते हुए रामकली ने पीएचडी की पढ़ाई पूर्ण कर शिक्षा के क्षेत्र में जाने की इच्छा व्यक्त की है।
Tuesday, March 22, 2022
जोमैटो पहुँचायेगा अब सिर्फ 10 मिनट में खाना, लोगों ने उठाये सवाल l
जोमैटो अब अपनी फ़ूड डिलीवरी सर्विस को और तेज़ करने जा रही है, ऐसा हमारा नहीं कंपनी के फॉउंडर दीपिंदर गोयल का कहना है l अब जोमैटो सिर्फ 10 मिनट में आपके पास खाना पहुंचाएगी। कंपनी के फाउंडर दीपिंदर गोयल ने एक ब्लॉग के जरिए इस बात की जानकारी दी है।दीपिंदर गोयल ने ब्लॉग पर लिखा- हमें इनोवेशन करना है।गोयल के अनुसार:- "मुझे लगने लगा था कि जोमैटो का 30 मिनट की डिलीवरी का औसत समय बहुत ही धीमा है। यह जल्द ही चलन से बाहर हो जाएगा। अगर हम इसे नहीं बदलते हैं तो कोई ये काम करेगा। टेक इंडस्ट्री में बने रहने का सिर्फ एक ही तरीका है इनोवेशन करना और आगे बढ़ना है। इसलिए अब हम अपने 10 मिनट फूड डिलीवरी ऑफर- जोमैटो इंस्टा के साथ आए हैं।" हालांकि, कंपनी के इस कदम को लेकर कई विवाद भी शुरू हो गए हैं। लोकसभा सदस्य कार्ति चिदंबरम ने कहा है कि यह बिल्कुल बेतुकी सर्विस है। इससे डिलीवरी करने वालों पर बेकार का दबाव बढ़ेगा।
जोमैटो की 10 मिनट डिलीवरी सर्विस पर लोगों के रिएक्शंस
डिलीवरी ब्वॉय की जान को जोखिम: कार्ति चिदंबरम
एक्टर और लेखक सुहेल सेठ के अनुसार
एक्टर और लेखक सुहेल सेठ ने सोशल मीडिया पर लिखा कि जोमैटो की तरफ से 10 मिनट का डिलीवरी ऑफर खतरनाक और अनावश्यक है। इससे दोनों राइडर और सड़क पर मौजूद लोगों के लिए खतरा बढ़ सकता है। ऐसे में इसे टाला जा सकता है। इतनी भी जल्दी नहीं है और न ही कोई ऐसा मूर्ख होगा जो 10 मिनट पहले सोचे कि उसे 10 मिनट बाद क्या खाना है।
टाइम में खाना डिलीवर नहीं हुआ तो दुनिया खत्म नहीं होने वाली: राज्यसभा प्रियंका चतुर्वेदी
राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने भी डिलीवरी एजेंटों की सुरक्षा का मुद्दा उठाया। उन्होंने लिखा कि यह प्रेशर खतरनाक हो सकता है। उन्होंने कहा कि मुझे यकीन है कि किसी को भी फूड डिलीवरी के लिए 30 मिनट का इंतजार करने में कोई समस्या नहीं होगी। वैसे भी अगर इस टाइम में खाना डिलीवर नहीं हुआ तो दुनिया खत्म नहीं होने वाली। 10 मिनट की डिलीवरी से दुनियाभर के लोग खुश नहीं होंगे।
महिला वर्ल्ड कप में भारत ने सेमीफाइनल की ओर अपना कदम बढ़ाया, बांग्लादेश को 110 रन से हराया l
महिला वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को 110 रन से हरा दिया है। टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने 230 रन का टारगेट सेट किया, जिसके जवाब में टीम 119 रन पर ऑलआउट हो गई। सलमा खातून (32) टॉप स्कोरर रही। भारत की ओर से स्नेह राणा ने सबसे ज्यादा 4 विकेट चटकाए। झूलन गोस्वामी और पूजा वस्त्रकर ने 2-2 विकेट लिए।
टीम इंडिया की बांग्लादेश के खिलाफ ये लगातार 5वीं जीत है। जीत के साथ ही भारत महिला वर्ल्ड कप की पॉइंट्स टेबल में 6 अंकों के साथ तीसरे पायदान पर पहुंच गई है। अब भारत को अपना बचा हुआ एकमात्र मुकाबला 27 मार्च को साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलना है। इसी के साथ भारतीय टीम ने सेमीफाइनल का दावा मजबूत कर लिया है।
Wednesday, March 16, 2022
यूक्रेन को करीब 6204 करोड़ रुपए (800 मिलियन डॉलर) की सैन्य मदद देने की तैयारी में अमेरिका l
रूस-यूक्रेन के बीच जंग आज 21वें दिन भी जारी है। पुतिन के सैनिक यूक्रेनी शहरों पर लगातार बमबारी कर रहे हैं। इधर अमेरिका भी यूक्रेन को करीब 6204 करोड़ रुपए (800 मिलियन डॉलर) की सैन्य मदद देने की तैयारी कर रहा है। वहीं, यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की आज अमेरिकी कांग्रेस (संसद) को संबोधित करेंगे। दूसरी तरफ, रूस ने मरियुपोल के सबसे बड़े अस्पताल पर कब्जा कर लिया है। यहां के डिप्टी मेयर ने कहा कि रूस के सैनिकों ने डॉक्टरों और मरीजों सहित 400 लोगों को बंधक बना लिया है। उन्हें बाहर आने-जाने नहीं दिया जा रहा है ।यूरोपियन यूनियन रेगुलेटर्स ने कुछ बैंकों को यूरोपीय संघ के निवासियों सहित सभी रूसी और बेलारूसी ग्राहकों के लेनदेन की जांच करने को कहा है।यूक्रेन ने दावा किया है कि जंग में लगभग 13,500 रूसी सैनिक मारे गए हैं। कई मिलिट्री इक्विपमेंट्स को भी तबाह किया गया है। इधर कनाडा सरकार ने 15 और रूसी अधिकारियों पर गंभीर प्रतिबंध लगा दिए हैं। इसमें सरकार और सैन्य वर्ग के लोग शामिल हैं। अब तक 500 रूसी लोगों पर प्रतिबंध लग चुके हैं।ब्रिटेन ने भी 370 हाई प्रोफाइल रूसी लोगों पर प्रतिबंध लगा रहा है। इसमें रोमन अब्रामोविच भी शामिल हैं।
Saturday, March 12, 2022
गांधीनगर में रक्षाशक्ति यूनिवर्सिटी की नई इमारत का उद्घाटन पीएम मोदी द्वारा सम्पन्न l
पीएम मोदी ने गुजरात दौरे के दूसरे दिन आज गांधीनगर में राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय की नई इमारत का उद्घाटन किया।इस दौरान 37 स्टूडेंट्स को गोल्ड मैडल और 14 को डॉक्टरेट की डिग्री प्रदान की जाएगी।इस मौके पर उनके साथ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी मौजूद रहे।मोदी ने कहा - राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय में आना मेरे लिए विशेष आनंद का अवसर है। ये विश्वविद्यालय, देशभर में रक्षा के क्षेत्र में जो अपना करियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए नए अवसर पैदा करेगा। रक्षा के क्षेत्र में 21वीं सदी को जो चुनौतियां हैं, उनके अनुकूल हमारी व्यवस्था भी विकसित हो और उन व्यवस्थाओं को संभालने वाले व्यक्तित्व का विकास हो, इसके लिए इस विश्वविद्यालय का जन्म हुआ है। राष्ट्रीय रक्षाशक्ति विश्वविद्यालय एक ऐसा क्षेत्र है, जो देश भर में रक्षा के क्षेत्र में अपना करियर बनाने वालों के लिए मौका देगा। जो युवा डीवाईएसपी, पीएसआई और कांस्टेबल बनना चाहते हैं, उन्हें उस स्तर का पेशेवर प्रशिक्षण दिया जाएगा। क्योंकि, आज के समय में वेल ट्रेंड मेन पॉवर देश की सबसे बड़ी जरूरत है।
पीएम ने आगे कहा- आज के ही दिन नमक सत्याग्रह के लिए इसी धरती से दांडी यात्रा की शुरुआत हुई थी। गांधी जी के नेतृत्व में अंग्रेजों के अन्याय के खिलाफ जो आंदोलन चला, उसने अंग्रेजी हुकूमत को हम भारतीय की सामूहिक सामर्थ्य का अहसास करा दिया था। दुर्भाग्य से आजादी के बाद हमारे देश में कानून व्यवस्था के लिए जो काम होना चाहिए था, उसमें हम पीछे रह गए. आज भी पुलिस के संदर्भ में जो अवधारणा बनी है, वो ये है कि इनसे दूर रहो. वहीं सेना के लिए अवधारणा है कि सेना के लोग आ जाएं तो कोई परेशानी नहीं होती।
इस मौके पर अमित शाह ने कहा - 'अब यूनिवर्सिटी राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से काम करने के लिए आगे बढ़ेगी। हमारे प्रधानमंत्री 2002 से 2013 तक गुजरात के मुख्यमंत्री रहे और उस समय उन्होंने कानून-व्यवस्था के विषय को नए तरीके से देखना शुरू किया था। उन्होंने पूरे पुलिस विभाग का आधुनिकीकरण किया, ऐसा सॉफ्टवेयर बनाया जिसे कभी बदला नहीं गया। हर पुलिस स्टेशन के पास वह सॉफ्टवेयर होता है। पीएम नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, गुजरात फोरेंसिक विश्वविद्यालय और रक्षाशक्ति विश्वविद्यालय जैसे तीन विश्वविद्यालयों की स्थापना की। जहां कानून व्यवस्था से जुड़े तीनों संकायों को इसमें करियर बनाने की सुविधा मिली है।
Thursday, March 3, 2022
तैयार हो जाइये, 7 तारीख के बाद कभी भी बढ़ सकते हैं, 20 से 25 रुपए तक पेट्रोल डीज़ल के दाम l
रूस-यूक्रेन युद्ध की वजह से ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल (ब्रेंट क्रूड) के दाम गुरुवार को 115 डॉलर प्रति बैरल को पार कर गए। ऐसे में आने वाले दिनों में भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ना लगभग तय है। पिछले 120 दिनों से देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बढ़ोत्तरी नहीं की गई है। जबकि कच्चे तेल की कीमत करीब 70% बढ़ चुकी है।रेटिंग एजेंसी इक्रा के वाइस प्रेसिडेंट और को-ग्रुप हेड प्रशांत वशिष्ठ के मुताबिक, कच्चा तेल 1 डॉलर प्रति बैरल महंगा होने पर देश में पेट्रोल-डीजल के दाम औसतन 55-60 पैसे प्रति लीटर बढ़ जाते हैं। कच्चे तेल के दाम चढ़ने से सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों- इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम को पेट्रोल-डीजल पर 5-6 रुपए प्रति लीटर का घाटा उठाना पड़ रहा है। क्रूड के दाम लगातार बढ़ने से कंपनियों का घाटा भी लगातार बढ़ रहा है। एक्सपर्ट क्रूड ऑयल के 150 डॉलर तक पहुंचने का अनुमान लगा रहे हैं।
Featured Post
RCB ने जीता अपना पहला आईपीएल ख़िताब
आखिरकार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने अपना पहला आईपीएल ख़िताब जीत ही लिया है और इस तरह से इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 को नया चैंपियन मि...
-
PNB के खाता धारक कल शाम से Google pay और phone pay सुविधा का उपयोग नहीं कर पा रहे हैं। खाता धारक ना ही अपने PNB के अकाउंट का बैलेन्स check ...
-
देश भर में आज (गुरुवार) को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा दीपावली का पवन पर्व । हर साल की तरह कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या ...
-
सस्ती एयरलाइन कैरियर इंडिगो ने भी बिज़नेस क्लास पैसेंजर्स को अट्रैक्ट करने का पूरा प्लान बना लिया है l इंडिगो ने भी 05 अगस्त 2024 से अपने एयर...